Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ढालवाला में वनभूमि से कब्जा हटाने पर हंगामा
  • देहरादून

ढालवाला में वनभूमि से कब्जा हटाने पर हंगामा

RNS INDIA NEWS 15/12/2023
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  ढालवाला में सुमन पार्क के नजदीक (चौर पानी) वनभूमि से कब्जा हटाने के दौरान हंगामा हो गया। वनकर्मियों के जेसीबी से निर्माणधीन भवन को ध्वस्त करने पर स्थानीय लोग भड़क गए। उन्होंने अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कार्रवाई को नाजायज बताया। बावजूद, वनकर्मियों ने किसी की एक न सुनते हुए अतिक्रमण को हटा दिया। शुक्रवार को ऋषिकेश रेंजर वनकर्मियों की फोर्स के साथ ढालवाला पहुंचे। यहां उन्होंने सुमन पार्क के नजदीक वनभूमि पर अतिक्रमण कर बन रहे एक निर्माणधीन भवन को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। विभागीय कार्रवाई की भनक लगते हुए आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। उन्होंने कार्रवाई पर आक्रोश जाहिर करते हुए वनकर्मियों पर कई आरोप लगाए। कहा कि कई स्थानों पर वनभूमि पर पक्का निर्माण कर कब्जा हुआ है, लेकिन वहां वन विभाग की जेसीबी नहीं पहुंच रही है। रेंजर अधिकारी देवेंद्र पुंडीर ने बताया कि वनभूमि पर पक्के निर्माण करने वालों को नोटिस जारी किए हैं। कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद उन पर भी कार्रवाई होगी। मगर यह कब्जा कर निर्माण किया जा रहा था, जिसके लिए किसी नोटिस की जरूरत नहीं थी। बताया कि क्षेत्र में कहीं भी वनभूमि पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेहतर प्रबंधन पर चीनी मिल के ईडी का सम्मान
Next: विजय दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.