Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • मुख्य सचिव ने बदरीनाथ पहुंचकर बदरीनाथ मास्टर प्लान कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा की
  • चमोली

मुख्य सचिव ने बदरीनाथ पहुंचकर बदरीनाथ मास्टर प्लान कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा की

RNS INDIA NEWS 07/04/2022
rns featured image new

चमोली। मुख्य सचिव डा.एसएस सन्धु ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत किते जा रहे निर्माण कार्यों का बदरीनाथ पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर मुख्य सचिव ने कार्यदायी संस्थाओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिये। कहा प्रधानमंत्री स्वयं इस प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अधिकारियों ने मुख्य सचिव को आश्वस्त किया कि आठ माह में सभी कार्य पूरे हो जायेंगे।
गुरुवार को मुख्य सचिव डा. एसएस संधु हैली से बदरीनाथ पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने बदरीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों का अध्ययनरत निरीक्षण और समीक्षा की। इससे पहले मुख्य सचिव डा. संधु ने हेमकुंड साहिब एवं घांघरिया का हवाई निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने गोविन्द घाट से पुलना सड़क और पैदल मार्ग पर चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गोविन्दघाट से पुलना जाने वाली सड़क जो क्षतिग्रस्त है उसको यात्रा से पहले सुचारु कराने के निर्देश दिए गये हैं।

मुख्य सचिव ने गोविन्दघाट में पीडब्ल्यूडी, बीआरओ, पीएमजीएसवाई,जलसंस्थान तथा वन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने यात्रा शुरू होने से पहले कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। पेयजल,विद्युत की लाइनों को जल्द से जल्द से सुचारु करने के निर्देश दिए। कहा बीआरओ की सड़क पर हो रहे कटान को लेकर देहरादून में अधिकारियों के साथ बैठक ली जाएगी। मुख्य सचिव ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश देते हुते कहा जहां पर सड़क क्षतिग्रस्त है उसको तत्काल दुरस्त किया जाय । मौके पर पर्यटन सचिव दलीप जावलकर, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, बदरीनाथ केदारनाथ समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, हेमकुण्ड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह विंद्रा, एडीएम हेमन्त वर्मा, एसडीएम कुमकुम जोशी, इंजी,धर्मेश गंगानी, मुख्य अभियन्ता अयाज अहमद सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला को बचाया
Next: डीजी हेल्थ ने लिया चारधाम यात्रा तैयारियों का जायजा

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

ढोल नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली हुंकार रैली

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

सीमांत जिलों में टेक्नोलॉजी हब विकसित करने पर जोर

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.