Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • देवस्थानम बोर्ड भंग होने पर तीर्थपुरोहितों ने की आतिशबाजी
  • रुद्रप्रयाग

देवस्थानम बोर्ड भंग होने पर तीर्थपुरोहितों ने की आतिशबाजी

RNS INDIA NEWS 01/12/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देवस्थानम बोर्ड भंग करने के फैसल को लेकर ऊखीमठ नगर सहित गुप्तकाशी और अन्य कई स्थानों में जुलूस और आतिशबाजी करते हुए मिठाइयां बांटी गई। मुख्य बाजार ऊखीमठ में तीर्थपुरोहितों, स्थानीय हकहकूकधारियों व यात्रा से जुड़े लोगों द्वारा प्रदेश सरकार के फैसले का स्वागत किया गया और बाजार में रैली निकाली। देवस्थानम बोर्ड के गठन के बाद चारों धामों के साथ प्रदेशभर में भंग करने की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन किए जा रहे थे। मंगलवार को मुख्यमंत्री द्वारा बोर्ड को भंग करने की घोषणा के बाद केदारघाटी के लोगों जमकर आतिशबाजी की। ऊखीमठ मुख्य बाजार में मिठाईयां बांटकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया। तीर्थपुरोहित राजकुमार तिवारी,तेजप्रकाश त्रिवेदी व संतोष त्रिवेदी ने बताया कि बोर्ड को भंग करने को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह हमारे संघर्षों व हकहकूकों की जीत है। उन्होंने इस फैसले पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, प्रदीप धर्म्वाण, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव भट्ट, आनन्द सिंह रावत, कमल त्रिवेदी, बसंती देवी, धर्मेंद्र तिवारी, नागेंद्र राणा, अंकित त्रिवेदी, पंकज शुक्ला आदि थे। वहीं गुप्तकाशी, सोनप्रयाग, गौरीकुंड में लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 01 दिसम्बर
Next: बादल छाने से ठंड में इजाफा, न्यूनतम तापमान करीब 2.70 डिग्री पहुंचा

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.