Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • देवप्रयाग में खुला ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन निस्तारण केंद्र
  • टिहरी

देवप्रयाग में खुला ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन निस्तारण केंद्र

RNS INDIA NEWS 26/06/2023
rns featured image new

नई टिहरी। तीर्थनगरी देवप्रयाग में एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन निस्तारण केंद्र की शुरुआत हो गई। केंद्र के खुलने से अब क्षेत्र के लोगों को ठोस अपशिष्ट की समस्या निजात मिल सकेगी। सोमवार को नगर पालिका परिषद देवप्रयाग में 87 लाख की लागत से बने एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन निस्तारण केंद्र का उद्घाटन विधायक विनोद कंडारी ने फीता काट कर किया। इस मौके पर विधायक कंडारी ने कहा कि इस स्थल को बनाने का मुख्य उद्देश्य कूड़े-करकट से अधिकतम मात्रा में उपयोगी संसाधन प्राप्त करना और ऊर्जा का उत्पादन करना है, ताकि कम-से-कम मात्रा में अपशिष्ट पदार्थों को लैंडफिल क्षेत्र में फेंकना पड़े। इस केंद्र से नगर पालिका परिषद में ठोस अपशिष्ट की समस्या का समाधन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी देवप्रयाग विधानसभा में देवप्रयाग और कीर्तिनगर में ही ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन केंद्र खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पूरे क्षेत्र को मिल रहा है। साथ ही सरकार क्षेत्र में ग्राम पंचायतों का विकास, स्वच्छता, पेयजल, और अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर प्रतिबद्ध है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष कृष्णकांत कोटियाल, ईओ रघुवीर राय, सभासद रूपेश गुसाईं, सुनीता ध्यानी, कमला डंगवाल, अजय मिश्रा, नगर मंडलाध्यक्ष शशि ध्यानी, रेखा भट्ट, नीता ध्यानी, सुरेश पंत, मनीष भट्ट, मोहित द्विवेदी,डॉ सुरेंद्र शर्मा, डॉ शैलेन्द्र शास्त्री, मदनलाल आदि लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरों ने घर का ताला तोड़ लाखों के जेवर उड़ाए
Next: भाजपा की उपलब्धि घोटाला रहित सरकारें

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.