Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • देवप्रयाग में खाई में गिरी कार, व्यक्ति की मौत
  • टिहरी

देवप्रयाग में खाई में गिरी कार, व्यक्ति की मौत

RNS INDIA NEWS 25/09/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौलाधार देवप्रयाग के निकट मंगलवार रात एक कार के खाई के गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। कार सवार व्यक्ति दिल्ली से चमोली जा रहा था। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि मंगलवार रात करीब पौने नौ बजे बछेलीखाल निवासी ग्रामीणों ने धौलाधार के निकट एक वाहन के गिरने की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं तहसीलदार देवप्रयाग एसएस रावत भी घटना स्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी के अनुसार वाहन के सड़क से लगभग सौ मीटर नीचे अंधेरे में घनी झाड़ियों में गिरने से यह पता नहीं चल पा रहा था कि इसमें कितने लोग सवार थे। पुलिस को वाहन के निकट एक व्यक्ति मृत मिला। उसके पास मिले आधारकार्ड से उसकी पहचान 37 वर्षीय सूरज मदान पुत्र चरणजीत सिंह मदान निवासी चंडीगढ़ के रुप में हुई। पुलिस की ओर से यहां चलाए गए सर्च अभियान में कोई अन्य व्यक्ति घटना स्थल पर नहीं मिला। पुलिस ने बुधवार को शव को पीएम के लिए श्रीनगर अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूपी के रामपुर से गिरफ्तार हुआ दुष्कर्म व पॉक्सो का आरोपी मुकेश बोरा
Next: प्रेम प्रसंग के चलते किशोर ने दे दी जान

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.