Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • देवप्रयाग में जंगली भालू ने महिला को किया घायल
  • टिहरी

देवप्रयाग में जंगली भालू ने महिला को किया घायल

RNS INDIA NEWS 12/08/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  देवप्रयाग ब्लाक के गढ़ाकोट गांव में जंगली भालू ने दूसरी बार हमला कर एक और महिला को बुरी तरह घायल कर दिया। महिला को श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से पूरे क्षेत्र में भालू की दहशत बनी है। ग्राम प्रधान विजय सिंह असवाल ने बताया सोमवर सुबह गढ़ाकोट निवासी 45 वर्षीय गुड्डी देवी पत्नी जोत सिंह मवेशियों के लिए घास लेने गांव की सड़क के नीचे जंगल में गयी थी। यहां घनी झाड़ियों में छिपे जंगली भालू ने अचानक गुड्डी देवी पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। गुड्डीदेवी के शोर मचाने पर आसपास मौजूद महिलाओं ने उसे किसी तरह भालू के चंगुल से छुड़ाया। घायल गुड्डी देवी को ग्रामीणों ने उपचार के लिए श्रीनगर में भर्ती कराया है। गढ़ाकोट में पिछली एक जुलाई को भी गांव के गदेरे में घास लेने गयी 38 वर्षीय रजनी असवाल को भी जंगली भालू ने बुरी तरह घायल कर दिया था। रजनी देवी को उपचार के लिए श्रीनगर में भर्ती कराना पड़ा था। रेंजर एमएस रावत के अनुसार जंगली जानवरों से सुरक्षा को इस क्षेत्र मे लगातार वन विभाग की टीम गश्त कर ग्रामीणों को सचेत कर रही है। सोमवार को पेड़ के खोल में छिपे भालू ने महिला पर हमला किया। गढ़ाकोट की दो महिलाओ पर जंगली भालू के हमले किये जाने से ग्रामीणों में काफी दहशत बनी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्राओं को दी विधिक अधिकारों की जानकारी
Next: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत खानपुर में ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन, महिलाओं को मिली उद्यम की जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.