Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • देवप्रयाग में गुलदार की सक्रियता से दहशत
  • टिहरी

देवप्रयाग में गुलदार की सक्रियता से दहशत

RNS INDIA NEWS 28/07/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। देवप्रयाग में एक किशोर को शिकार बनाने की घटना के बाद भी क्षेत्र में गुलदार की दहशत कम होने का नहीं ले रही है। एक गुलदार इस घटना के कुछ ही घंटों में पिंजरे में कैद कर दिया गया था, लेकिन इसके बाद अनेक स्थानों पर गुलदार देखा गया है। इससे लोग दहशत में हैं। शनिवार देर शाम केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के गेट पर गुलदार के दिखाई देने के बाद परिसर में ऐहतिहात और बढ़ा दी गई है। गुलदार को भगाने के लिए छात्रों ने देर रात शोर-गुल करते हुए परिसर की सड़कों के चक्कर लगाये। परिसर प्रशासन ने छात्रों को रात को अनावश्यक न घूमने और शाम को भोजन करने के तुरंत बाद कमरों में चले जाने के निर्देश जारी किया है। लगभग एक सप्ताह पहले राजकीय इंटर कॉलेज के बारहवीं के छात्र अनुराग को गुलदार ने निवाला बना दिया था। घटना के बाद गुलदार को पकड़ लिया गया था। लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई, परंतु यह राहत तब भारी भय में बदल गई। जब एक गुलदार सौड़ गांव के निकट नदी के किनारे पर घूमता, जबकि दूसरा डिग्री कालेज के नीचे अपने बच्चो के साथ घूमता दिखा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुआवजे को आए बुजुर्ग का बाजार में निकला मकान
Next: गुरिल्ला 20 अगस्त से सीएम आवास पर देंगे धरना

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.