Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • देवप्रयाग महाविद्यालय में तीन दिवसीय योग शिविर शुरू
  • टिहरी

देवप्रयाग महाविद्यालय में तीन दिवसीय योग शिविर शुरू

RNS INDIA NEWS 01/03/2023
rns featured image new

नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत तीन दिवसीय योग शिविर शुरु हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ करते देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में खुद को स्थापित करने के लिये कठोर परिश्रम करना चाहिए,साथ ही तकनीकी रूप में अपडेट भी रहना चाहिए।
विधायक ने कहा कि नमामि गंगे कार्यक्रम केवल सभा और गोष्ठियों तक सीमित न रहे गंगा की स्वच्छता के लिए वास्तविक प्रयास किये जाने चाहिए। विधायक ने देवप्रयाग महाविद्यालय को 10 लाख की धनराशि देने की घोषणा की। महाविद्यालय के टॉपर छात्र छात्राओं को भारत दर्शन कार्यक्रम में सम्मिलित करने की बात भी कही। राजकीय महाविद्यालय नैखरी तथा देवप्रयाग के मध्य क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता को ग्यारह हजार देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि पतंजलि गुरुकुल मूल्यागांव की प्रधानाचार्य साध्वी देव श्रुति जी ने छात्र-छात्राओं को योग का महत्व बताया और निरोगी जीवन हेतु रोज योग करने को कहा। देवप्रयाग प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने महाविद्यालय की आधार भूत समस्याओं से विधायक को अवगत करवाया। गुरुकुलम के योग प्रशिक्षक आचार्य देव विभूति, आचार्य प्रदीप शर्मा, आचार्य ज्योति, शारदा ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को सूर्य नमस्कार, वृक्षासन आदि योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में भाजपा मंडलध्यक्ष शशि ध्यानी, महामंत्री दीवान सिंह,नमामि गंगे नोडल अधिकारी शीतल वालिया, डॉ. जीपी थपलियाल, डॉ. दिनेश कुमार डॉ. दिनेश नेगी आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टिहरी में कनिष्ठ सहायक परीक्षा 12 केंद्रों पर होगी
Next: अवैध खनन में डंपर समेत चार वाहन सीज

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बीडीसी बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति पर आक्रोश

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

पैतृक गांव में यमुना तट पर हुई दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की मां की अंत्येष्टि, नम आंखों से दी विदाई

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बारिश का कहर, लापता हुए पांच साल के मासूम का शव गदेरे में मिला, बालगंगा के खिरबेल गांव में मातम

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जुलाई
  • न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे
  • सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास
  • हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण
  • शीरमाल ठेके में शामिल करने पर व्यापारियों में रोष
  • सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को 23.55 लाख मुआवजा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.