Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • देवप्रयाग के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल
  • पौड़ी

देवप्रयाग के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल

RNS INDIA NEWS 27/05/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर मंगलवार को कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए हैं। एक गंभीर रूप से घायल को मेडिकल कालेज श्रीनगर के बेस अस्पताल श्रीकोट रेफर किया गया है। चार का उपचार जिला अस्पताल में ही चल रहा है। चिकित्सकों ने दो घायलों को खतरे से बाहर बताया है। वहीं राजस्व पुलिस हादसे के पीछे नींद की झपकी को कारण मान रही है। कोट ब्लाक के फुलण गांव के मूल निवासी सूरज भट्ट दिल्ली के ओम विहार उत्तम नगर में रहता है। वहां वह प्राइवेट नौकरी करता है। बीते सोमवार देर शाम वह पत्नी पूनम देवी, बहन प्रियंका, पूजा व ममेरी बहन रेनू के साथ कार से गांव को लिए निकले। मंगलवार सुबह पौने आठ बजे पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर किनगोडीधार व गडेरा के बीच अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटना की सूचना मौके पर पहुंची पुलिस व राजस्व पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया। 108 के माध्यम से 4 घायलों और निजी कार से एक घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेजा गया। जहां ईएमओ डा. सौरभ बिजल्वाण, हड्डीरोग विशेषज्ञ डा. अगमकांत व उनकी की टीम ने सभी घायलों का उपचार किया। जिसके बाद गंभीर रुप से एक घायल को मेडिकल कालेज श्रीनगर के बेस अस्पताल श्रीकोट रेफर किया। जिला अस्पताल पौड़ी के ईएमओ डा. सौरभ बिजल्वाण ने बताया कि हादसे में घायल पूनम देवी के सिर पर गंभीर चोटे थी। उन्हें उपचार के बाद श्रीनगर रेफर किया गया है। बताया कि घायल सूरज भट्ट व रेनु की निगरानी डाक्टरों की टीम कर रही है। घायल पूजा व प्रियंका खतरे से बाहर हैं। कानूनगो सुदामा रावत ने बताया कि दिल्ली से लगातार चलने के चलते संभवतया चालक को नींद की झपकी आई। जिससे यह हादसा हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वेडिंग प्वांइट फार्म हाउस एसोसिएशन ने ट्रेड लाइसेंस शुल्क पर जताई आपत्ति
Next: फोरेंसिक साइंस पाठ्यक्रम के संचालन को लेकर विश्वविद्यालय में बैठक आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.