Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • देवलीखान में टी बोर्ड और मनरेगा का अभिनव प्रयास बन रहा रोजगार का जरिया
  • अल्मोड़ा

देवलीखान में टी बोर्ड और मनरेगा का अभिनव प्रयास बन रहा रोजगार का जरिया

RNS INDIA NEWS 31/05/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी, आकांक्षा कोण्डे के नेतृत्व में, टी बोर्ड और मनरेगा के बीच अभिनव सहयोग से ग्राम पंचायत देवलीखान विकास खंड हवालबाग में ग्रामीणों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के सुनहरे अवसर तैयार किए जा रहे हैं। वर्ष 2020-21 में प्रारम्भ इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में 1 हेक्टेयर भूमि पर 15,000 चाय पौधों का रोपण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी, आकांक्षा कोण्डे के नेतृत्व में धीरे-धीरे, यह कार्यक्रम विस्तारित हुआ और वर्तमान में 8.35 हेक्टेयर भूमि में नर्सरी विकास, पौध रोपण और बागान रखरखाव सहित विभिन्न चाय विकास गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। वर्तमान तक 60 ग्रामीण परिवारों को मनरेगा के माध्यम से 100 दिवसीय रोजगार और चाय विकास बोर्ड द्वारा 210 दिवसीय रोजगार प्रदान किया गया है। इस दौरान, मनरेगा के तहत ₹15 लाख का कार्य पूरा किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप 6414 मानव दिवस का रोजगार सृजित हुआ है। चाय विकास बोर्ड वर्तमान में लगभग 1.25 क्विंटल ग्रीन टी और लीफ टी का उत्पादन कर रहा है, जिसकी बाजार कीमत ₹600-800 प्रति किलोग्राम है। कार्यक्रम के सात साल पूरे होने पर, चाय विकास बोर्ड 7 से 15 वर्ष तक कुल उत्पादन मूल्य का 20% भूमि मालिकों को प्रदान करेगा। 15 वर्षों के बाद, भूमि मालिक स्वतंत्र रूप से चाय की पत्तियों का उत्पादन करेंगे और चाय विकास बोर्ड उनसे पत्तियां खरीदेगा। इस पहल से ग्रामीणों में उत्साह है, जिससे उन्हें वर्ष भर रोजगार मिल रहा है और भविष्य में स्वरोजगार की संभावनाएं भी हैं। यह अल्मोड़ा क्षेत्र के निवासियों के लिए ग्रामीण पलायन रोकथाम और पर्यटन विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्य विकास अधिकारी, आकांक्षा कोण्डे ने इस सफलता के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और ग्रामीणों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पहल अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रेरणादायी है और इसका मॉडल पूरे जनपद में लागू किए जाने पर कार्य किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भूरारानी रेलवे क्रॉसिंग समीप ख़ुशी एनक्लेव के पास सरकारी मदिरा की दुकान हुई बंद
Next: कम्प्यूटर विज्ञान विभाग में सेवानिवृत्ति के अवसर पर समारोह आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.