Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देवाल में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली, सरकार का पुतला फूंका
  • चमोली

देवाल में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली, सरकार का पुतला फूंका

RNS INDIA NEWS 06/07/2026
rns featured image new

राम मंदिर में चोरी, पेपर लीक और महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा

चमोली(आरएनएस)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ देवाल बाजार में प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार का पुतला फूंका और जनसभा में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। पार्टी ने सरकार पर गढ़वाल की उपेक्षा का आरोप लगाया। सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष कमल गड़िया के नेतृत्व में टैक्सी पार्किंग से जन आक्रोश रैली निकाली गई। करीब दो घंटे तक रैली और प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर आयोजित जनसभा में भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों पर जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में जन सुविधाएं ठप हो गई हैं। उन्होंने राम मंदिर में चोरी, पेपर लीक और महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। पार्टी ने रक्षा मंत्रालय से स्वीकृत ग्वालदम-नंदकेशरी-देवाल-वाण-तपोवन मार्ग को बीआरओ को सौंपने की मांग की। इसके साथ ही 2017 में बनी देवाल तहसील के संचालन की भी मांग की गई। साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था करने, बदहाल सड़कों को ठीक करने, शिक्षकों की तैनाती करने और सड़क हादसों में जान गंवाने वालों के परिजनों को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की गई। प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष कमल गड़िया, थराली ब्लॉक अध्यक्ष विनोद रावत, पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को अपनाकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान
Next: दूषित जलापूर्ति से निजात दिलाने के लिए डीएम से लगाई गुहार

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, जांच समिति गठित

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • तलाड़ विद्यालय में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.