Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • देशवासियों ने कोरोना वैक्सीनेशन से दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई
  • राष्ट्रीय

देशवासियों ने कोरोना वैक्सीनेशन से दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

RNS INDIA NEWS 17/09/2021
default featured image

देश में हुआ दो करोड़ से ज्यादा का रिकार्ड टीकाकरण

नई दिल्ली (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर देश की जनता एक अनोखे अंदाज में बधाई दे रहा है, जिसमें देश में टीकाकरण का नया रिकॉर्ड बन गया है। शुक्रवार को शाम तक 2.20 करोड से भी ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। भारत में वैक्सीनेशन का यह नया और अनोखा रिकार्ड है।
देशभर में शाम 5 बजे तक रफ्तार ऐसी थी कि तकरीबन हर सेकंड 617 और हर मिनट 37 हजार लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई। देश में 1,09,686 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को देखते हुए भाजपा भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचाने का अभियान चला रही है।  देश के अलग-अलग हिस्सों में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ लेवल पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दोपहर एक बजे तक एक करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी थी और महज दो घंटे बाद ही यह आंकड़ा डेढ़ करोड़ के पार कर गया, जबकि शाम चार बजे तक 1.65 करोड़ वैक्सीन की खुराक लगाई लगाई जा चुकी थी। देश में शुक्रवार को एक लाख से ज्यादा स्थानों पर वैक्सीन लगाई जा रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि देश में कोरोना के खिलाफ चल रहे टीकाकरण का आंकड़ा अक्टूबर के मध्य तक 100 करोड़ के पार पहुंच सकता है। इसमें वैक्सीन की पहली और दूसरी दोनों खुराकें शामिल हैं। दरअसल भाजपा पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा और समर्पण दिवस के तौर पर मना रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के पार्टी कार्यालय से सेवा एवं समर्पण अभियान का आगाज किया। इस मौके पर जेपी नड्डा ने कहा कि जनभागीदारी की नई इबारत लिखी जा रही है। जन-जन का विकास करना पीएम मोदी के जीवन का उद्देश्य है। जनता के लिए समर्पित करना पीएम मोदी का स्वभाव है। नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के प्रमुख आरएस शर्मा ने ट्विटर पर रियल टाइम ट्रैकर शेयर करते हुए लिखा कि कोविड-19 के खिलाफ भारत के टीके लगाने वालों के अथक प्रयासों का जश्न। हमने रियल टाइम में हो रहे टीकाकरण को दिखाने के लिए एक ट्रैकर लगाया है। इस समय हमारी स्पीड प्रति मिनट 42 हजार या 700 प्रति सेकेंड है।

पीएम मोदी ने तोड़े कई रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री के रूप में मोदी कई रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। वो सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले पहले गैर कांग्रेसी नेता हैं। आज वो प्रधानमंत्री के रूप में 7 साल 113 दिन पूरे कर लिए। लगातार दो बार बहुमत के साथ गैर कांग्रेसी सरकार बनाने का श्रेय भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान मोदी पर अमेरिका आने की रोक लगाई गई थी तो 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद वो सबसे ज्यादा सात बार अमेरिका जाने वाले प्रधानमंत्री बन गए। 24 सितंबर को वो 8वीं बार अमेरिका का दौरा करेंगे।

17 सितंबर 1950 को मोदी का हुआ था जन्म
17 सितंबर 1950 को गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर में नरेंद्र दामोदर दास मोदी का जन्म हुआ। पीएम मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिनका जन्म आजादी के बाद हुआ। 60 के दशक के आखिरी वर्षों में वो आरएसएस की स्थायी सदस्यता ली। संघ में कई महत्वपूर्ण पदों पर पीएम मोदी ने काम किया। उसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए।फिर भाजपा में नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग लेवल पर काम किया। साल 2001 में उन्हें गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया। उसके बाद साल 2014 में वो देश के प्रधानमंत्री बने और अभी तक वह देश के प्रधानमंत्री हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अभिनेता सोनू सूद के घर तीसरे दिन इनकम टैक्स की दबिश
Next: सोलन जिला में सेवा सप्ताह के अन्तर्गत कार्यक्रम आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.