Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • अभिनेता सोनू सूद के घर तीसरे दिन इनकम टैक्स की दबिश
  • मुंबई

अभिनेता सोनू सूद के घर तीसरे दिन इनकम टैक्स की दबिश

RNS INDIA NEWS 17/09/2021
sonu sood

टैक्स हेरफेर में सबूत मिलने का दावा

मुंबई (आरएनएस)। कोरोना काल में प्रवासी श्रमिकों के लिए मसीहा बने सोनू सूद के सामने नई मुसीबत आ खड़ी हुई है। आयकर विभाग की टीम बीते तीन दिनों से उनके ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई कर ही है। मुंबई, पुणे समेत कुल 6 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी है।
सूत्रों ने दावा किया है कि विभाग को इस छापेमारी में टैक्स की हेराफेरी के पुख्ता सबूत मिले हैं। ये टैक्स की हेरफेर सोनू सूद के पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपनी फिल्मों से मिली फीस में टैक्स की गड़बड़ी देखी गई है। इन अनियमित्ताओं के बाद अब इनकम टैक्स विभाग सोनू सूद की चैरिटी फाउंडेशन के अकाउंट्स की जांच भी करेगी। खबर है कि इनकम टैक्स विभाग इस मामले से जुड़े सारे सवालों की जानकारी देने के लिए आज शाम प्रेस कॉन्फरेंस कर सकता है।
आज तीसरे दिन सोनू सूद के घर और दफ्तर पर इनकम टैक्स विभाग ने कार्रवाई की है। ये देरी इसलिए हुई है क्योंकि उनका अकाउंटेंट यात्रा कर रहा था। सोनू पर ये कार्रवाई बुधवार से शुरू हुई है और मुंबई और लखनऊ की 6 संपत्तियों की जांच की गई है। सूत्रों का दावा है कि उन्हें सोनू के अकाउंट्स में भारी टैक्स की हेरफेर के सबूत मिले हैं। बता दें कि कोरोना काल में सोनू सूद ने कई जरूरतमंद लोगों की मदद की थी। अपनी इस मदद की वजह से एक्टर मसीहा के रुप में फेमस हो गए हैं। एक्टर के मुंबई वाले घर और दफ्तर पर आयकर विभाग की छापेमारी के बाद एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।
सोनू पर हुई इस कार्रवाई पर शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में संपादकीय के जरिए इसे केंद्र सरकार द्वारा ‘खुन्नस निकालने’ वाली बात बताया है। इसके अलावा पार्टी ने अभिनेता पर हुई कार्रवाई की आड़ में महाराष्ट्र के मंत्रियों के खिलाफ जारी जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनपद अल्मोड़ा के विभिन्न स्थानों में विधिक जागरूकता एवं सहायता शिविर का हुआ आयोजन
Next: देशवासियों ने कोरोना वैक्सीनेशन से दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई

Related Post

rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से किया हमला

RNS INDIA NEWS 16/01/2025 0
rns featured image new
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : तीन महीने पहले रची थी हत्या की साजिश, आरोपियों ने यूट्यूब से सीखा था गोली चलाना

RNS INDIA NEWS 16/10/2024 0
rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

गोलीबारी मामले में सलमान खान के बयान दर्ज, मुंबई पुलिस ने दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 12/06/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.