Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • देश में एक दिन में सर्वााधिक 1.68 लाख नये मामले, 904 मौतें
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

देश में एक दिन में सर्वााधिक 1.68 लाख नये मामले, 904 मौतें

RNS INDIA NEWS 12/04/2021
corona

लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

नई दिल्ली, (आरएनएस)। भारत में दैनिक नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में 1,68,912 नए मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान सहित 10 राज्यों ने कोविड के नए दैनिक मामलों में बढ़ोतरी प्रदर्शित की है। नए मामलों के 83.02 प्रतिशत इन्हीं 10 राज्यों से रिपोर्ट किए गए हैं।
महाराष्ट्र में 63,294 की संख्या के साथ सर्वाधिक दैनिक नए मामले दर्ज कराए गए हैं। 15,276 के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर है तथा दिल्ली में 10,774 नए मामले दर्ज कराए गए हैं।
जैसा कि नीचे प्रदर्शित किया गया है, 16 राज्य दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी प्रदर्शित कर रहे हैं।
भारत के कुल सक्रिय मामले 12,01,009 तक पहुंच गए हैं। अब यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 8.88 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 92,922 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
पांच राज्यों- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल की कुल मिलाकर भारत के कुल सक्रिय मामलों में 70.16 प्रतिशत की भागीदारी है। देश के कुल सक्रिय मामलों में अकेले महाराष्ट्र की 47.22 प्रतिशत की भागीदारी है।
भारत की कुल रिकवरी आज 1,21,56,529 पहुंच चुकी है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 89.86 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 75,086 रिकवरी दर्ज की गई।
दैनिक मौतों में निरंतर बढ़ोतरी का रुख देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटों में 904 मौतें दर्ज की गईं।
नई मौतों के 89.16 प्रतिशत में 10 राज्यों की भागीदारी है। महाराष्ट्र में अधिकतम मौतें (349) दर्ज की गईं, जबकि 122 दैनिक मौतों के साथ छ्त्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर रहा।
पिछले 24 घंटों में 9 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई है। ये राज्य हैं- ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख (केंद्रशासित प्रदेश), दमन एवं दीव तथा दादर एवं नागर हवेली, मेघालय, सिक्किम, लक्षद्वीप, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह तथा अरुणाचल प्रदेश।
वहीं सोमवार को देशव्यापी टीका उत्सव का दूसरा दिन है। देश में दी गई कोविड-19 टीका खुराकों की कुल संख्या आज 10.45 करोड़ से अधिक हो गई।
सोमवार को सुबह सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 15,56,361 सत्रों के जरिए कुल मिलाकर 10,45,28,565 टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें 90,13,289 एचसीडब्ल्यू, जिन्होंने टीके की पहली खुराक ली है तथा 55,24,344 एचसीडब्ल्यू जिन्होंने दूसरी खुराक ली है, 99,96,879 एफएलडब्ल्यू (पहली खुराक), 47,95,756 एफएलडब्ल्यू (दूसरी खुराक), 60 वर्ष से अधिक आयु के 4,05,30,321 (पहली खुराक) तथा 19,42,750 (दूसरी खुराक) लाभार्थी तथा 45 से 60 वर्ष की आयु के 3,20,46,911 (पहली खुराक) तथा 6,78,360 (दूसरी खुराक) के लाभार्थी शामिल हैं।
अभी तक देश में लगाए गए टीकों के 60.13 प्रतिशत में आठ राज्यों की भागीदारी है। देशव्यापी टीका उत्सव के पहले दिन 63,800 कोविड टीकाकरण केंद्र (सीवीसी) ऑपरेशनल रहे, जो 18,800 ऑपरेशनल सीवीसी के औसत से अधिक हैं। अधिकतर सीवीसी निजी कार्यस्थलों पर ऑपरेशनल रहे। इसके अतिरिक्त रविवार होने के बावजूद, जिसमें आमतौर पर कम टीकाकरण होता है, टीका उत्सव के पहले दिन लगभग 30 लाख टीके लगाए गए।
टीकाकरण अभियान के 86वें दिन (11 अप्रैल, 2021) 29,33,418 टीके लगाए गए। इनमें से पहली खुराक के लिए 38,398 सत्रों में 27,01,439 लाभार्थियों को टीके लगाए गए, जबकि 2,31,979 लाभार्थियों ने टीके की दूसरी खुराक प्राप्त की।
दुनियाभर में लगाए जा रहे दैनिक टीकों की संख्या के लिहाज से भारत प्रतिदिन लगाए जा रहे 40,55,055 टीकों के औसत के साथ लगातार शीर्ष पर बना हुआ है। कल की तदनुरूप संख्या 38,34,574 रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने दी पुण्यदायी मौनी और सोमवती अमावस्या की हार्दिक शुभकामनाएं
Next: उत्तराखंड कोरोना अपडेट: 12 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.