Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • देश में एक दिन में कोरोना के नए मरीजों का बना रिकार्ड
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

देश में एक दिन में कोरोना के नए मरीजों का बना रिकार्ड

RNS INDIA NEWS 07/04/2021
Coronavirus - outpatient clinic in Stuttgart

24 घंटे मे आए सर्वाधिक 1.15 लाख से ज्यादा मरीज, 630 लोगों की मौत

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1.15 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और ये देश में वैश्विक महामारी फैलने की शुरुआत होने के बाद से संक्रमण के अब तक के सबसे ज्यादा दैनिक मामले हैं। देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,28,01,785 हो गयी है। वहीं इस दौरान संक्रमण के कारण 630 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि तीन दिन में दूसरी बार ऐसा हुआ है, जब कोराना वायरस संक्रमण के एक दिन में एक लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। मसलन बुधवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 1,15,736 मामले सामने आए तथा 630 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,66,177 हो गयी, जिसके साथ मृत्यु दर गिरकर 1.30 प्रतिशत हो गयी है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक प्रतिदिन मिलने वाले नए संक्रमितों की इस सर्वोच्च संख्या ने तीन दिन पहले रविवार को आए 1,03,558 नए कोरोना मरीजों का रिकार्ड ध्वस्त किया है, जिस दिन 478 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी।

सक्रिय मरीजों में बढ़ोतरी
देश में लगातार 28वें दिन संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होने से उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़ोतरी हो रही है। जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 6.59 प्रतिशत है। देश में फिलहाल कुल सक्रिय मामलों की संख्या 88,43,473 हो गई है, जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 6.59 प्रतिशत है। इनमें से 7.39 लाख मामले इन राज्यों से हैं। मसलन महाराष्ट्र में 4,73,693, छत्तीसगढ़ में 52,445, कर्नाटक में 45,126, केरल में 30,275, उत्तर प्रदेश में 27,509, पंजाब में 25913, तमिलनाडु में 25,598, मध्यप्रदेश में 24,155, गुजरात में 17,348, और दिल्ली में 17,332 मरीजों का इलाज चल रहा है।
ठीक होने वाले मरीजों दर में आई कमी
वहीं लोगों के स्वस्थ होने की दर भी गिरकर 92.11 प्रतिशत हो गयी है। देश में अब तक संक्रमण से 1,17,92,135 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में उपचाराधीन मरीजों की सबसे कम संख्या 12 फरवरी को थी। देश में 12 फरवरी को यह संख्या 1,35,926 थी जो कि संक्रमण के कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत थी। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख रहे और 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार चले गए थे।
महाराष्ट्र में ज्यादा कहर
देश में संक्रमण से 630 और लोगों की मौत हो गयी। इनमें महाराष्ट्र में 297, पंजाब में 61, छत्तीसगढ़ में 53, कर्नाटक में 39, उत्तर प्रदेश में 30, मध्य प्रदेश में 18, दिल्ली और गुजरात में 17-17, तमिलनाडु में 15, केरल में 14 और राजस्थान में 13 मरीजों ने दम तोड़ दिया। संक्रमण से मौत के कुल 1,66,177 मामले आए हैं। इनमें से महाराष्ट्र में 56,330, तमिलनाडु में 12,804 , कर्नाटक में 12,696 , दिल्ली में 11,113, पश्चिम बंगाल में 10,355 , उत्तर प्रदेश में 8,924 , आंध्र प्रदेश में 7,251 और पंजाब में 7,216 मरीजों की मौत हुई है।
दैनिक मामलों में भारत नंबर एक पर पहुंचा
दुनिया भर में नए कोरोना मरीज मिलने के मामले में अमेरिका और ब्राजील को पीछे छोड़कर भारत पहले नंबर पर आ गया है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची में पहले नंबर पर अमेरिका, दूसरे नंबर पर ब्राजील और तीसरे नंबर पर भारत है। बुधवार को अमेरिका में 62,283, ब्राजील में 82,869 और भारत में 1,15,736 नए केस दर्ज किए गए हैं। भारत दुनिया का इकलौता देश है, जहां अभी एक दिन में 1 लाख से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं।
8.70 करोड़ लोगों को लगा कोविड टीका
देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण चल रहा है, जिसके तहत 45 साल से ऊपर वालों को भी कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। देश में अब तक 8,70,77,474 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
पच्चीस करोड़ से ज्यादा की कोरोना जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में छह अप्रैल तक 25,14,39,598 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 12,08,339 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आखिरकार तानाशाह ने मान ली हार!
Next: उत्तराखंड: कोरोना का विस्फोट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.