Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • आखिरकार तानाशाह ने मान ली हार!
  • अंतरराष्ट्रीय

आखिरकार तानाशाह ने मान ली हार!

RNS INDIA NEWS 07/04/2021
rns featured image new

किम जोंग उन ने स्वीकारा, नॉर्थ कोरिया की हालत बेहद खराब

सियोल। कोरोना वायरस और कड़े अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के चलते ‘रॉकेट मैन’ किम जोंग उन का घमंड टूटता जा रहा है. पहली बार नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन ने स्वीकार किया है कि उनका देश ‘बेहद खराब दौर’ से गुजर रहा है. माना जा रहा है कि तानाशाह ने अपनी हार स्वीकार कर ली है.
नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन ने प्योंगयांग में एक बड़े राजनीतिक सम्मेलन में अपनी सत्तारूढ़ पार्टी के हजारों जमीनी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए माना कि उनका देश ‘बहुत खराब दौर’ से गुजर रहा है. विशेषज्ञों का मानना है कि नार्थ कोरिया में किम के शासन का एक दशक पूरा होने जा रहा है और पहले से ही अस्थिर उसकी अर्थव्यवस्था कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन तथा अमेरिका के प्रतिबंधों के कारण और चरमरा गई है.
उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने कहा कि किम ने मंगलवार को वर्कर्स पार्टी के शाखा सचिवों की बैठक में ये टिप्पणियां कीं. किम ने कहा, ‘अब तक की सबसे खराब स्थिति में लोगों की जिंदगियों को बेहतर बनाना शाखाओं, पार्टी के जमीनी संगठनों द्वारा निभाए जाने वाली भूमिका पर निर्भर करता है. इस स्थिति में हमें कई अभूतपूर्व चुनौतियों से उबरना है.’ उन्होंने पार्टी सदस्यों से जनवरी में हुई कांग्रेस में लिए फैसलों को लागू करने का भी अनुरोध किया. तब उन्होंने अमेरिकी दबाव के बावजूद परमाणु क्षमता बढ़ाने का आह्वान किया था और नयी पंचवर्षीय राष्ट्रीय विकास योजना की घोषणा की थी.
नॉर्थ कोरिया में पार्टी सेल्स में 5 से 30 सदस्य हैं और यह सबसे छोटी पार्टी की यूनिट है, जो फैक्टरी के कामकाज पर नजर रखती है. वर्कर्स पार्टी के सत्ता पर कब्जा बनाए रखने में यह एक अहम यूनिट है. सचिवों की पिछली बैठक 2017 में हुई थी.
आर्थिक रूप से जो झटके किम जोंग उन को लग रहे हैं, उससे उन पर दबाव बनता दिख रहा है. अभी तक नॉर्थ कोरिया बाइडेन प्रशासन से बातचीत की पेशकश को ठुकरा चुका है. किम जोंग उन ने कहा था कि वॉशिंगटन को सबसे पहले अपनी बंधक बनाने वाली पॉलिसी को खत्म करना होगा. इसके बाद ही बात हो सकती है. अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन पर दबाव बनाने के लिए नॉर्थ कोरिया ने कई बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण भी किए थे.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कोरोना संक्रमित
Next: देश में एक दिन में कोरोना के नए मरीजों का बना रिकार्ड

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.