Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • देश में कोरोना मामलों से मिली कुछ राहत
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

देश में कोरोना मामलों से मिली कुछ राहत

RNS INDIA NEWS 09/11/2021
Corona

24 घंटे में 10,126 नए मामले, 332 मरीजों की मौत

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश में कोरोना की जंग जीतने के लिए जारी प्रयास लगातार कामयाबी की राह पर है। देश में कोरोना जांच और कोरोना रोधी वैक्सीन का टीकाकरण अभियान की वजह से कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार नीचे आ रहा है। देश में पिछले पिछले 24 घंटे में केवल 10,126 नए मामले सामने आए, तो वहीं संक्रमण के कारण 332 लोगों की मौत दर्ज की गई।  हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस प्रकार देश में फिलहाल सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर 1,40,638 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.41 प्रतिशत है। सक्रीय मरीजों का यह आंकड़ा पिछले 263 दिन में सबसे कम है। वहीं पिछले 24 घंटे में सक्रीय मरीजों की संख्या में 2,188 की कमी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.25 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 332 लोगों की मौत के बाद अब तक देश में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,61,389 हो गई।

ऐसे रहे कोरोना के आंकड़े
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। वहीं मंगलवार सुबह तक के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वैक्सीन की कुल 1 अरब 9 करोड़ 08 लाख 16 हजार 356 डोज दी जा चुकी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोवैक्सिन लगवा चुके भारतीय बिना रोक-टोक कर सकेंगे यात्रा, ब्रिटेन सरकार ने दी मान्यता
Next: कोविड टीकाकरण सर्टिफिकेट को 96 देशों की मिली मंजूरी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.