Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • देश में अगले दो-तीन महीने में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर
  • राष्ट्रीय

देश में अगले दो-तीन महीने में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर

RNS INDIA NEWS 19/06/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि देश में कोरोना की तीसरी लहर अगले छह से आठ सप्ताह में आ सकती है। उन्होंने कहा कि देश के बड़े हिस्से से लॉकडाउन हटाया  गया है। उन्होंने कहा कि देश की मुख्य चुनौती एक बड़ी आबादी का टीकाकरण करना है। उन्होंने कोविशिल्ड वैक्सीन की दो डोज के बीच का अंतराल बढ़ाने के मुद्दे पर कहा कि यह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक वैक्सीन से सुरक्षा प्रदान करने की कोशिश के तहत किया जा रहा है। कोरोना के ऩए डेल्टा प्लस वैरिएंट के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोविड के खिलाफ लड़ाई में भारत को एक नई सीमा विकसित करनी होगी।
उन्होंने कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान जो कुछ भी हुआ उससे हमने सीखा नहीं है। एक बार फिर अनलॉक होने के बाद लोगों की भीड़ बढऩे लगी है। लोग इकट्ठा हो रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना के मामलों के बढऩे में कुछ समय लगेगा। तीसरी लहर का आना तय है और यह अगले छह से आठ सप्ताह के अंदर दस्तक दे सकती है। या फिर थोड़ी देर हो सकती है। डॉ. गुलेरिया ने कहा कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम कोरोना प्रोटोकॉल और भीड़ को रोकने के मामले में कैसे आगे बढ़ते हैं। देश की करीब 5 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज दी जा चुकी है। सरकार का लक्ष्य इस साल के अंत तक देश में 130 करोड़ से अधिक लोगों के 108 करोड़ लोगों का टीकाकरण करना है।
एम्स प्रमुख ने कहा कि वैक्सीनेशन मुख्य चुनौती है। एक नई लहर के आने में आमतौर पर तीन महीने तक लग सकते हैं, लेकिन विभिन्न फैक्टर्स के आधार पर इसमें बहुत कम समय भी लग सकता है। कोविड प्रोटोकॉल के अलावा, हमें सख्त निगरानी रखने की जरूरत है। पिछली बार हमने एक नया वैरिएंट देखा जो बाहर से आया और यहां डेवलप हुआ, इससे कोरोना के मामले तेजी से बढ़े। हम जानते हैं कि वायरस म्यूटेट होता रहेगा। हॉटस्पॉट्स में सख्त निगरानी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश के किसी भी हिस्से में जहां पॉजिटिविटी की दर 5 प्रतिशत से ज्यादा होगी वहां मिनी लॉकडाउन की आवश्यकता होगी। जब तक हम पूरी तरह से वैक्सीनेशन नहीं करते हैं, तब तक हमें आने वाले समय में खतरा बना रहेगा। उन्होंने जोर दिया है कि  हॉटस्पॉट में टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।
गुलेरिया ने जोर देकर कहा कि हमें अनलॉक क्रमबद्ध तरीके से करने की आवश्यकता है और ऐसा करते समय मानवीय व्यवहारों को भी ध्यान में रखना होगा ब्रिटेन जो कि डेल्टा वैरिएंट के फैलने पर तीसरी लहर का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि वायरस अभी भी म्यूटेट हो रहा है, हमें सावधान रहने की जरूरत है। डॉ. गुलेरिया ने कहा कि नई लहरों के बीच की दूरी कम हो रही है और यह चिंताजनक है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 1400 से अधिक फार्मा फ्रंटलाइन वर्कर किये वेक्सीनेट 
Next: हिमाचल में बिना पास लिए निजी व सरकारी बसें उठा रही सवारियां

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.