Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • देश में अब तक 15 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाये गए
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

देश में अब तक 15 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाये गए

RNS INDIA NEWS 29/04/2021
rns featured image new

भारत ने टीकाकरण कवरेज में हासिल की बड़ी उपलब्धि

नई दिल्ली, (आरएनएस)। भारत ने गुरुवार को कोविड 19 महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। देश में लगाये गये कोविड 19 टीकों की कुल संख्या 15 करोड़ से अधिक हो गई है।
गुरुवार की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 22,07,065 सत्रों के जरिये कुल मिला कर 15,00,20,648 टीके लगाये जा चुके हैं। इनमें  93,67,520 एचसीडब्ल्यू शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है जबकि  61,47,918  एचसीडब्ल्यू ने दूसरी खुराक प्राप्त की है, 1,23,19,903 एफएल्डब्ल्यू (पहली खुराक), 66,12,789 एफएल्डब्ल्यू (दूसरी खुराक), 60 वर्ष से अधिक आयु के 5,14,99,834  लाभार्थियों ने पहली खुराक तथा  98,92,380 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक और 45 से 60 वर्ष की आयु के बीच के 5,10,24,886 लाभार्थियों ने पहली खुराक तथा 31,55,418 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक प्राप्त की है। अभी तक देश में लगाये गये कुल टीकों में दस राज्यों की 67.18 प्रतिशत भागीदारी है। पिछले 24 घंटों में 21 लाख से अधिक टीके लगाये गए।
टीकाकरण मुहिम के 103वें दिन 21,93,281 टीके लगाये गए। पहली खुराक के लिए 20,944 सत्रों में  12,82,135 लाभार्थियों को टीके लगाये गए जबकि 9,11,146 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक प्राप्त की। भारत की कुल रिकवरी 1,50,86,878 पर पहुंच गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 82.10 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 2,69,507 रिकवरी दर्ज की गई। नई रिकवरी में 10 राज्यों की 78.07 प्रतिशत की भागीदारी है।
पिछले 24 घंटों में 3,79,257 नए मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और राजस्थान सहित 10 राज्यों की नए मामलों में 72.20 प्रतिशत  की भागीदारी थी।
महाराष्ट्र ने 63,309 दैनिक नए मामले दर्ज कराये हैं। 39,047 के साथ कर्नाटक दूसरे स्थान पर है जबकि केरल ने 35,013 नए मामले दर्ज कराये हैं।
भारत के कुल सक्रिय मामले 30,84,814 तक पहुंच चुके हैं। अब यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 16.79 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में  1,06,105 मामलों की शुद्ध बढोतरी बर्ज की गई। भारत के कुल सक्रिय मामलों में  11 राज्यों की 78.26 प्रतिशत की भागीदारी है।
राष्ट्रीय मृत्यु दर में लगातार गिरावट आ रही है और वर्तमान में यह 1.11 प्रतिशत पर है। पिछले 24 घंटों में 3,645 मौतें दर्ज की गईं।
नई मौतों में 10 राज्यों की 78.71 प्रतिशत की भागीदारी है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक (1,035) मौतें दर्ज की गईं। 368 दैनिक मौतों के साथ दिल्ली दूसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में छह राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने कोई मौत दर्ज नहीं कराई। ये हैं दमन एवं दीव तथा दादर नागर हवेली, लद्दाख (यूटी), लक्षद्वीप, मिजोरम, त्रिपुरा तथा अरुणाचल प्रदेश।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंतिम संस्कार में भी लूट रहे हैं घाट के राजा
Next: मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.