Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • झारखंड
  • अंतिम संस्कार में भी लूट रहे हैं घाट के राजा
  • झारखंड

अंतिम संस्कार में भी लूट रहे हैं घाट के राजा

RNS INDIA NEWS 29/04/2021
rns featured image new

पांच की जगह 25 हजार तक की वसूली

रांची, (आरएनएस)। कोरोना महामारी के दौर में जहां हर तरफ लूट मची है, रांची में अंतिम संस्कार भी महंगा हो गया है। अंतिम संस्कार करा रहे लोग परिजनों की मजबूरी का फायदा उठाने से नहीं चूक रहे हैं। अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपये की जगह 25 हजार रुपये तक लिए जा रहे हैं। इस संस्कार के लिए पांच हजार रुपये की जगह 25 हजार रुपये तक लिए जा रहे हैं। इस महामारी के दौर में जब अपने-अपनों का साथ छोडक़र लोग इस नश्वर शरीर को त्याग रहे हैं तो उनकी अंतिम संस्कार क्रिया कर्म में परिजनों को पसीने छूट रहे हैं।
लोगों को अंतिम संस्कार के लिए घाट के राजा यानी मुक्तिधाम के राजा की चिरौरी करनी पड़ रही है। क्योंकि बिना घाट में चढ़ावा दिए अंतिम संस्कार नहीं होता है। यह सभी को मालूम है। लेकिन इस महामारी के दौर में सामान्य मौत से मरने वालों से भी वसूली की वसूली की जा रही है। अगर मनमानी रकम नहीं मिल रही है तो अंतिम संस्कार नहीं करने दिया जा रहा है। मामला धुर्वा के सीटीओ मुक्तिधाम का है। यहां के शमशान कर्मी उमेश कुमार राम मुक्तिधाम में आने वाले शव को अंतिम संस्कार करने के लिए किसी से 25 हजार तो किसी से 20 हजार रुपये की मांग करते हैं। मांग पूरी नहीं होने पर अंतिम संस्कार नहीं करने देते हैं। इस संबंध में भुक्तभोगियों ने बताया कि धुर्वा क्षेत्र के लोगों के लिए सीटीओ श्मशान घाट का निर्माण हुआ था। यहां मृतक का अंतिम संस्कार किया जाता था। पूर्व में जहां सभी सामग्री और अंतिम संस्कार करने तक के विधि विधान के लिए मुक्तिधाम के शमशान मुक्तिधाम के शमशान कर्मी 5000 रुपये लेते थे। इस कोरोना काल में उनकी मांग 20 से 25 हजार रुपये तक हो गई है। धुर्वा के स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व में श्मशान कर्मी उमेश राम के पिता इस मुक्तिधाम की देखरेख करते थे। उनकी मृत्यु के बाद उमेश राम इस मुक्तिधाम में शवों के अंतिम क्रिया कर्म का कार्य करवाते।

मामला नंबर (1)
धुर्वा के जेपी मार्केट निवासी संजय साह के पिता नंद जी साह की मृत्यु शनिवार को हो गई थी। संजय साह ने बताया कि अधिक उम्र हो जाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी। उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। ना ही किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। ना ही वे कोरोना पॉजिटिव थे। मृत्यु के बाद उनका शव अंतिम संस्कार के लिए सीटीओ शमशान घाट ले जाया गया था। यहां शमशान कर्मी उमेश राम ने ?15 हजार रुपये की मांग की। बोले कि 15 हजार रुपये मिलेंगे तभी अंतिम संस्कार होगा। बहुत मान मनव्वल के बाद ?12 हजार देने के बाद पिता का अंतिम संस्कार हुआ।

मामला नंबर (2)
मोंटेसरी मैदान धुर्वा निवासी राजीव कुमार सिंह की माता का निधन रविवार को हो गया था। परिजनों ने मृतक के अंतिम संस्कार के लिए शव को श्मशान घाट लेकर गए थे। वहां मुक्तिधाम में श्मशान कर्मी उमेश राम ने मुक्तिधाम में श्मशान कर्मी उमेश राम ने राजीव कुमार सिंह को अंतिम संस्कार के लिए 15 हजार रुपये की मांग रखी। काफी मान मनव्वल व स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला ?12500 पर तय हुआ। तब जाकर अंतिम संस्कार हुआ।

क्या कहते हैं पार्षद
रांची नगर निगम के वार्ड 39 के पार्षद वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि पिछले 15 दिनों से सीटीओ श्मशान घाट के कर्मी उमेश राम के द्वारा अंतिम संस्कार के लिए जा रहे लोगों से अत्यधिक रुपये की मांग किए जाने की शिकायत मिल रही है। इस संबंध में उपायुक्त रांची को सीटीओ श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए शुल्क निर्धारित करने की मांग रखी है। उपायुक्त ने इस मामले में जल्द शुल्क निर्धारित करने की बात कही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 3 मई से होगा 40-49 साल के पाकिस्तानियों का टीकाकरण
Next: देश में अब तक 15 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाये गए

Related Post

rns featured image new
  • झारखंड

हिमंता बिस्वा सरमा ने की चंपई सोरेन से मुलाकात, असम आने का दिया निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 31/08/2024 0
rns featured image new
  • झारखंड
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

6 साल की बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई थी फांसी की सजा

RNS INDIA NEWS 03/07/2024 0
rns featured image new
  • झारखंड
  • राष्ट्रीय

हाईकोर्ट से हेमंत सोरेन को झटका, बजट सत्र में भाग लेने की नहीं मिली अनुमति

RNS INDIA NEWS 28/02/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • यातायात नियमों के पालन से ही सड़कें होंगी सुरक्षित
  • राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कृतिका शर्मा ने जीता कांस्य पदक
  • रानीखेत में संत निरंकारी मिशन का रक्तदान शिविर, 150 लोगों ने किया रक्तदान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.