Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • देश के कारीगरों को पीएम मोदी का तोहफा, लांच की विश्वकर्मा योजना, इन लोगों को मिलेगा लाभ
  • राष्ट्रीय

देश के कारीगरों को पीएम मोदी का तोहफा, लांच की विश्वकर्मा योजना, इन लोगों को मिलेगा लाभ

RNS INDIA NEWS 17/09/2023
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्वकर्मा योजना का उद्घाटन कर दिया है। इस योजना का सीधा लाभ जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों को मिलेगा। योजना के शुभारंभ पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम सब नए भारत के शिल्पी प्रधानमंत्री के द्वारा भारत के हस्त शिल्पियों के लिए इस योजना का लाभ देने जा रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने 18 विश्वकर्माओं को प्रमाण पत्र दिया। इसमें छोटी नाव बनाने वाले, कारपेंटर, लोहार, थर्मल और टूल किट बनाने वाले, ताला बनाने वाले, मूर्तिकार, सुनार, कुम्हार, मिस्त्री, टोकरी बनाने वाले, खिलौने बनाने वाले, नाई, मालाकार, दर्जी और मछली पकडऩे का जाल बनाने वाले कारीगर आदि शामिल थे।
पीएम मोदी ने कहा कि विश्वकर्मा योजना के जरिए कारीगरों को आधुनिक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के जरिए कारीगरों को सरकार की ओर से ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान हर रोज 500 रुपए भत्ता दिया जाएगा। इसके साथ ही 15 हजार रुपए का टूल किट भी मिलेगी। पीएम मोदी ने ऐलान किया कि कारीगरों को बिना गारंटी के तीन लाख तक का लोन दिया जाएगा।

योजना में क्या है खास
कुल 13 हजार करोड़ रुपये का फंड बनेगा
पारंपरिक काम करने वालों को फायदा
बेसिक और एडवांस ट्रेनिंग दी जाएगी
5 फीसदी की दर से लोन मिलेगा
3 लाख रुपये तक का लोन
18 करोबार योजना में शामिल किए गए हैं
कारीगरों ओर शिल्पकारों को लाभ मिलेगा।
मिलेगा 3 लाख का लोन

सरकार की ओर से लॉन्च की गई इस योजना के तहत दिए जाने वाले लोन को विस्तार से समझें तो कुल मिलाकर इस स्कीम में 3 लाख रुपये तक का लोन देने का प्रावधान किया गया है। पहले चरण में बिजनेस करने के लिए लाभार्थी को 1 लाख रुपये का कर्ज दिया जाएगा और जब कारोबार शुरू हो जाएगा, तो फिर इस व्यवसाय को व्यवस्थित करने और इसका विस्तार करने के लिए पडऩे वाली पैसों की जरूरत को पूरा करने के लिए सरकार दूसरे चरण में 2 लाख रुपये तक का लोन प्रदान करेगी। इस योजना के तहत कारीगरों को डिजिटल लेनदेन में प्रोत्साहन और बाजार समर्थन प्रदान किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ओआरओपी टू विसंगति को लेकर पूर्व सैनिकों का धरना
Next: कॉंग्रेस विधायक सहित 02 के खिलाफ मुकदमा दर्ज़

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.