Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कॉंग्रेस विधायक सहित 02 के खिलाफ मुकदमा दर्ज़
  • अल्मोड़ा

कॉंग्रेस विधायक सहित 02 के खिलाफ मुकदमा दर्ज़

RNS INDIA NEWS 17/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज में बीती शनिवार रात स्थानीय कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट और इंजीनियरिंग कॉलेज निदेशक डॉ. केकेएस मेर के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद हंगामा हो गया। कॉलेज निदेशक डॉ. मेर ने द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट पर कॉलेज परिसर में घुसकर हंगामा, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया, जिस पर पुलिस ने विधायक और एक अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं, रविवार को विधायक मदन बिष्ट समर्थकों संग कोतवाली पहुंचे। बिष्ट ने निदेशक पर प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। निदेशक डॉ. मेर ने रविवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे नारायण सिंह रावत नाम के एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। कॉल में उनकी बात विधायक मदन सिंह बिष्ट से कराई। विधायक ने उनसे कार्यालयी कार्यों और टेंडर के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने विधायक को यथासंभव जानकारी दे दी। इसके बाद उनके दूसरे नंबर पर कई कॉल आईं, जिन्हें उन्होंने रिसीव नहीं किया। डॉ. मेर का आरोप है कि रात करीब दस बजे विधायक बिष्ट समर्थकों के साथ इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर स्थित उनके आवास पहुंच गए। आरोप है कि कॉल रिसीव नहीं करने की बात कहते हुए विधायक ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। मामले के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। थाना प्रभारी द्वाराहाट राजेश कुमार यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। निदेशक की तहरीर पर विधायक मदन सिंह बिष्ट व नारायण रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही दूसरे पक्ष की तहरीर पर कार्यवाही की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश के कारीगरों को पीएम मोदी का तोहफा, लांच की विश्वकर्मा योजना, इन लोगों को मिलेगा लाभ
Next: नंदा देवी मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य व्यवसायिक कार्यक्रमों के संयोजक बने संजय साह रिक्खू

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.