Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ओआरओपी टू विसंगति को लेकर पूर्व सैनिकों का धरना
  • ऊधम सिंह नगर

ओआरओपी टू विसंगति को लेकर पूर्व सैनिकों का धरना

RNS INDIA NEWS 17/09/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। पूर्व सैनिक संगठन और पूर्व सैनिकों ने 20 जनवरी 2023 को पारित वन रैंक, वन पेंशन (ओआरओपी टू) को संशोधित कर जेसीओ एवं ओआर को भी लाभान्वित किए जाने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने विरोध में धरना दिया और एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा।
रविवार को पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष गंभीर सिंह धामी के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने ओआरओपी टू का विरोध करते हुए तहसील में प्रदर्शन किया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि देश की आन-बान-शान के प्रति सैनिक से लेकर उच्चाधिकारी अपनी प्रतिबद्धता रखते हैं। परिणाम स्वरूप हमारे राष्ट्र की सैन्य शक्ति अपने अदम्य साहस, उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं वीरता के लिए विश्वभर में उदाहरणीय है। कहा कि 20 जनवरी 2023 में पारित वन रैंक वन पेंशन में विसंगति होने के कारण जेसीओ व ओआर इस लाभ से वंचित रह गए हैं। इससे उनमें रोष व्याप्त है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि इस भिन्नता को दूर कर जेसीओ व ओआर एवं अधिकारी वर्ग दोनों के हित एवं समन्वय के लिए एक कमेटी का गठन किया जाए। इसमें पूर्व सैनिक एसोसिएशन की ओर से भी प्रतिनिधि शामिल हो। पूर्व सैनिकों ने ओआरओपी टू को संशोधित कर सभी रैंक को एक समान लाभ देने की मांग की है। रविवार को पूर्व सैनिक हरियाणा न जाकर खटीमा में ही तहसील परिसर में इकट्ठे हुए। इस दौरान नारायण सिंह सौन, राजेंद्र सिंह अधिकारी, होशियार सिंह बोरा, धन सिंह बोरा, भूपेंद्र सिंह खोलिया आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सभी की जिम्मेदारी है स्वच्छता बनाए रखना: डीएम
Next: देश के कारीगरों को पीएम मोदी का तोहफा, लांच की विश्वकर्मा योजना, इन लोगों को मिलेगा लाभ

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बागवाला में प्रधानमंत्री आवास योजना में बने 1872 आवासों का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विक्रांत हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, दो किशोर संरक्षण में

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.