Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • देश के इन राज्यों में अभी बिगड़ा रहेगा मौसम, पंजाब और हिमाचल पर भी दिख रहा असर
  • राष्ट्रीय

देश के इन राज्यों में अभी बिगड़ा रहेगा मौसम, पंजाब और हिमाचल पर भी दिख रहा असर

RNS INDIA NEWS 21/03/2023
Weather

नई दिल्ली (आरएनएस)। मार्च के 20 दिन गुजर चुके हैं और मौसम ने करवट ले ली है। देश के कई राज्यों में बारि़श और ओलावृष्टि हो चुकी है और कई राज्यों में हो रही है। मौसम एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश तो छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान के कुछ हिस्सों और दिल्ली में हल्की बारिश के आसार है। पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में बारिश की गतिविधियों में काफी कमी आएगी। पश्चिम बंगाल, नॉर्थ ईस्ट में 23 मार्च तक मध्यम बारिश होने की संभावना है, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा में 21 मार्च तक भारी बारिश का अलर्ट है । तेज हवाओं और ओले पडऩे से पौधों और खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है और आगे भी हो सकता है। ओले से खुले स्थान में मौजूद लोग और मवेशी चोटिल हो सकते हैं। तेज हवाओं से कमजोर ढांचों, कच्चे घरों, दीवारों और झोपडिय़ों को नुकसान हो सकता है।
बारिश को तरस रही हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पर इंद्रदेव खूब मेहरबान हो गए हैं। शिमला समेत आसपास के इलाकों में पिछले दो दिन से मेघ बरस रहे हैं। सोमवार को यहां दिन भर बारिश का दौर जारी रहने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। साथ ही तापमान में गिरावट के साथ ठंड भी बढ़ गई है।
राज्य के मैदानी भागों में भी बारिश हुई है, जबकि उच्च पर्वतीय इलाकों में रुक-रुक कर हिमपात हो रहा है। इस बीच स्थानीय मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी से राहत मिलने से इंकार किया है। विभाग ने मैदानी क्षेत्रों में 23 व 24 मार्च को भी बारिश व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि अगले चार दिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश,ओलावृष्टि और बर्फबारी होने के आसार हैं। 21 व 22 मार्च को मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि मध्यपर्वतीय व उच्च पर्वतीय इलाकों में बादलों के बरसने का अनुमान है। 23 व 24 मार्च को पूरे राज्य में मौसम के तेवर कड़े रहेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रतिनिधि मंडन ने पर्यटन मंत्री से हनोल मास्टर प्लान को धरातल पर उतारने की मांग की
Next: रामनगर में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेसियों ने किया विरोध

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.