Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देश के छात्रों की डिग्रियों पर कोविड-19 का धब्बा नहीं लगने देंगे: निशंक
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

देश के छात्रों की डिग्रियों पर कोविड-19 का धब्बा नहीं लगने देंगे: निशंक

RNS INDIA NEWS 23/07/2020
rns featured image new

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि वह देश के छात्रों की डिग्रियों पर कोविड-19 का धब्बा नहीं लगने देंगे। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों की फाइनल परीक्षा हर हाल में कराई जाएगी। भले ही इसमें कोरोना संक्रमण के चलते देरी हो जाए। वहीं उन्होंने हरिद्वार-रुड़की हाईवे चौड़ीकरण की धीमी रफ्तार पर भी नाराजगी जताई।
जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की गुरुवार को हुई समीक्षा बैठक के दौरान केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पत्रकारों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोग छात्रों की शिक्षा को लेकर भी राजनीति कर रहे हैं। कहा कि भारत में 33 करोड़ छात्र-छात्राएं हैं, इतनी संख्या अमेरिका की कुल आबादी भी नहीं है। वह देश के छात्रों की डिग्री पर कोरोना का धब्बा नहीं लगने देंगे, इसलिए उच्च शिक्षा ले रहे छात्रों की फाइनल वर्ष की परीक्षाएं कराने के बाद ही डिग्रियां दी जाएंगी।
लालढांग क्षेत्र के रसूलपुर मि_ीबेहड़ी में बनने वाले मॉडल डिग्री कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर उन्होंने शिक्षा मंत्री से बात कर जल्द कार्य शुरू कराने की बात कही। किसानों की ओर से सरकारी गेहूं केंद्रों पर बेचे गए गेहूं का भुगतान न मिलने पर उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी विनीत तोमर को भुगतान कराने के निर्देश दिए। कहा कि हरिद्वार जिले में रिंग रोड, मेडिकल कॉलेज, कुंभ कार्य समेत इतनी योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। अब हरिद्वार का चहुमुंखी विकास होगा। कहा कि कोरोना आपदा में वह लगातार अधिकारियों के संपर्क में रहते हैं।
वहीं, उन्होंने समीक्षा बैठक में हरिद्वार-रुड़की हाईवे चौड़ीकरण की धीमी गति पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें बताया जाए कि हाईवे चौड़ीकरण में कहां परेशानी आ रही है। अगर कोई परेशानी आ रही है तो उसे वह दूर करें। इसके लिए चाहे वह दिल्ली आ जाएं। हालांकि, निशंक ने कहा कि हाईवे चौड़ीकरण का कार्य कुंभ से पहले ही हो जाएगा। इस मौके पर जिलाधिकारी सी. रविशंकर, विधायक आदेश चौहान, सुरेश राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि छह सौ करोड़ रुपये की परियोजना वाली इकबालपुर गंगनहर का निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू होगा। उन्होंने बताया कि नहर के निर्माण को लेकर उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह भी वार्ता हो चुकी है, जिससे किसानों की सिंचाई का हल करने के लिए शीघ्र ही छोटी नहर को बनाने के लिए निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर तारों वाले पुल का निर्माण कार्य भी उन्होंने जल्द पूरा कराने की बात कही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कालेजों के छात्रों के लिए खुशखबरी
Next: विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और कृषि विभाग का जागरूकता अभियान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मुखिया महंत और कार्यकारिणी को बताया अवैध, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

17 जुलाई की छात्रों की गूंज रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, हरिद्वार में हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.