Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • देर रात खेत में छिपकर बना रहे थे देसी बम, अचानक हुआ विस्फोट; 2 की मौत और 1 घायल
  • राष्ट्रीय

देर रात खेत में छिपकर बना रहे थे देसी बम, अचानक हुआ विस्फोट; 2 की मौत और 1 घायल

RNS INDIA NEWS 18/07/2022
default featured image

कोलकाता (आरएनएस)।  पश्चिम बंगाल के मालदा में देसी बम विस्फोट से दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान फरजान एसके (45) और सफीकुल इस्लाम (30) के रूप में हुई है। ये सभी मानिकचक थाना क्षेत्र के जेसरथला बालुटोला में एक खेत में बम बना रहे थे, तभी बम में दुर्घटनावश विस्फोट हो गया।
पुलिस अधिकारी ने कहा, स्थानीय लोगों ने देर रात करीब ढाई बजे एक बड़े धमाके की आवाज सुनी। जब तक हमारे कर्मी इलाके में पहुंचे, तब तक तीन घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया था। अस्पताल के डॉक्टर्स ने उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य व्यक्ति का मालदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इलाज हो रहा है।

पुलिस ने मौके से कच्चा माल किया बरामद
अधिकारी ने बताया कि मौके से कुछ कच्चा माल मिला है, जिनका इस्तेमाल देसी बम बनाने में किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि वह इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक कहां से लाए गए। उन्होंने बताया कि बम बनाने के मकसद का भी पता लगाया जा रहा है।

बम निरोधक दस्ता इलाके में तैनात
पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि बम निरोधक दस्ता इलाके में है और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। शुक्रवार को इलाके से चार हथियार बरामद किए गए थे। स्थानीय लोगों ने कहा कि जमीन को लेकर सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के भीतर गुटबाजी के कारण पिछले कुछ हफ्तों से इलाके में तनाव बना हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोदी ने 200 करोड़ टीकों पर देशवासियों को बधाई दी
Next: तेजस्वी यादव ने द्रौपदी मुर्मू पर कसा तंज, कहा- राष्ट्रपति भवन में मूर्ति नहीं चाहिए

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

सरपंच बनने की चाह में पिता बना हत्यारा, छह साल की बेटी को नहर में फेंककर मार डाला

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

बहू की करतूत से परेशान ससुर: 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.