Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में आज से बढ़ेगी सर्दी, बारिश का है अनुमान
  • राष्ट्रीय

दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में आज से बढ़ेगी सर्दी, बारिश का है अनुमान

RNS INDIA NEWS 07/12/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली, यूपी, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आज से सर्दी बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी और हरियाणा में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पहाड़ों पर रविवार से ही बर्फबारी का दौर जारी है। एक तरफ हिमाचल प्रदेश के मनाली, शिमला और धर्मशाला में जमकर बर्फबारी हो रही है तो वहीं उत्तराखंड में भी बद्रीनाथ धाम में जमकर बर्फ गिरी है। इसके चलते सर्दी बढ़ गई है। मंगलवार से दिल्ली और एनसीआर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक गिरने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि 20 दिसंबर तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इसके अलावा शीतलहर का भी असर देखने को मिल सकता है। हिमाचल प्रदेश के शिमला में कुफरी और नारकंडा में भारी बर्फबारी के चलते 130 रास्ते बंद हो गए हैं। मनाली के रोहतांग दर्रे में 75 सेमी और अटल टन में 45 सेमी बर्फबारी हुई है। इसके अलावा लाहौल स्पीति में भी काफी बर्फ गिरी है। मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक एनसीआर के गाजियाबाद, फरीदाबाद, दिल्ली, गढ़ मुक्तेश्वर, मेरठ, भिवानी, रोहतक, पलवल और बिजनौर में बारिश हो सकती है। इसके अलावा यूपी के ब्रज क्षेत्र कहलाने वाले अलीगढ़, हाथरस, मथुरा जैसे जिलों में भी आज बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इससे पहले रात में भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई थी और तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। अब एक बार फिर से बारिश होने पर अगले कुछ एनसीआर में सर्दियों वाले हो सकते हैं। मनाली में तापमान में शून्य से नीचे पहुंच गया है। इसके अलावा कश्मीर के भी कई इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भी भारी बर्फबारी का दौर जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 07 दिसम्बर
Next: एलटी रिजल्ट जारी करने की मांग, अभ्यर्थियों का अधीनस्थ सेवा चयन आयोग दफ्तर में प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.