Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • दिल्ली से हल्द्वानी आ रही बस में सवार थे 28 यात्री, टिकट कटे सिर्फ 12 यात्रियों के
  • नैनीताल

दिल्ली से हल्द्वानी आ रही बस में सवार थे 28 यात्री, टिकट कटे सिर्फ 12 यात्रियों के

RNS INDIA NEWS 08/09/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। दिल्ली के आनंद विहार बस अड्डे से शनिवार देर रात हल्द्वानी के लिए चली रोडवेज बस की जांच में कुल 28 यात्रियों में से केवल के 12 के टिकट बनाया जाना पकड़ा गया। हल्द्वानी डिपो की इस बस में विशेष श्रेणी के परिचालक ने सभी यात्रियों से किराए की रकम तो ली लेकिन टिकट नहीं बनाए। डिपो के एआरएम ने बताया कि इस परिचालक को सेवा से हटाने की कार्रवाई की जा रही है। हल्द्वानी डिपो की यह बस शनिवार की सुबह हल्द्वानी से दिल्ली गई थी। रात करीब साढ़े 12 बजे आनंद विहार अंतरराज्यीय बस अड्डे से हल्द्वानी के लिए वापस चली। इसमें विशेष श्रेणी परिचालक एम. प्रकाश की ड्यूटी थी। शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे यूपी में पिलखुवा टोल प्लाजा के पास उत्तराखंड रोडवेज के दिल्ली में तैनात सचल दस्ते ने बस को जांच के लिए रोका। बस में उस वक्त कुल 28 यात्री थे लेकिन मशीन की जांच में सिर्फ 12 यात्रियों के ही टिकट बनाए गए थे। 16 यात्री बिना टिकट थे। जानकारी करने पर यात्रियों ने बताया कि सभी से टिकट के रुपये लिए गए हैं, लेकिन टिकट नहीं दिया है। इस पर सचल दल ने परिचालक से पूछताछ की। साथ ही यात्रियों के टिकट मौके ही बनाकर दिए गए।

पहले भी हटाया गया था यह परिचालक
रोडवेज से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को जिस परिचालक के स्तर से गड़बड़ी पाई गई, वह पहले भी ऐसे ही मामले में पकड़ा जा चुका है। तब निगम ने कार्रवाई करते हुए उसे सेवा से हटा दिया था। मगर इसके बाद परिचालक आउटसोर्स एजेंसी के जरिए फिर रोडवेज में सेवा देने लगा। निगम ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की।
हल्द्वानी डिपो की बस में 16 यात्रियों से रुपये लेने के बावजूद परिचालक ने टिकट नहीं बनाया था। दिल्ली के सचल दस्ते ने परिचालक की यह गड़बड़ी पकड़ी थी। रिपोर्ट मिलने के बाद अब परिचालक को निगम को सेवा से हटाने की कार्रवाई की जा रही है।   -सुरेंद्र बिष्ट, एआरएम, हल्द्वानी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सनातन धर्म पर चोट करने वालों को जरूरी है जवाब देना  :   महाराज
Next: सड़क हादसे में घायल अल्मोड़ा के युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

नैनीताल जनपद में भारी बारिश का अलर्ट, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.