Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली पुलिस ने पहलवान सुशील कुमार के चार साथियों को किया गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

दिल्ली पुलिस ने पहलवान सुशील कुमार के चार साथियों को किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/05/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के चार साथियों को छत्रसाल स्टेडियम में हुए कथित संपत्ति विवाद के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है जिसमें 23 वर्षीय एक पहलवान की मौत हो गई थी। पुलिस ने कहा कि उन्होंने आरोपियों की पहचान हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले भूपेंद्र (38), मोहित (22), गुलाब (24) और रोहतक जिले के रहने वाले मंजीत (29) के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि ये लोग काला असौदा और नीरज बवाना गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और इन्हें मंगलवार की रात को दिल्ली के कंझावला इलाके से गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने एक खुफिया सूचना मिलने पर ये गिरफ्तारियां कीं। गिरफ्तार किए गए ये सभी लोग सुशील कुमार के साथी हैं और छत्रसाल स्टेडियम में हुए झगड़े में शामिल थे। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किए गए। मामला स्टेडियम में गत चार मई को हुई उस घटना से संबंधित है जिसमें पहलवान सागर की मौत हो गई थी और उसके दो मित्र सोनू और अमित कुमार तब घायल हो गए थे जब उन पर सुशील कुमार और अन्य पहलवानों ने हमला किया था। यह झगड़ा मॉडल टाउन इलाके में स्थित एक संपत्ति पर विवाद को लेकर हुआ। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल ने कहा कि जिले की स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली कि इस मामले में शामिल काला असौदा और नीरज बवाना गिरोह के चार लोग अपने साथी काला से मिलने घेवरा गांव आ रहे हैं। उन्होंने कहा, ”सूचना के आधार पर हमारी टीम ने घेवरा रेलवे क्रॉसिंग के पास जाल बिछाया और एक गुप्त खबरी के जरिए पहचान करने के बाद चारों को पकड़ लिया।” पूछताछ में सभी चारों आरोपियों ने सिलेसिलेवार ढंग से घटना के बारे में बताया और अपराध में शामिल अन्य लोगों की जानकारियां दी। डीसीपी ने कहा कि उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने घटना स्थल पर ही अपने वाहन और हथियार छोड़ दिए थे। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके से सुशील कुमार और उसके साथी अजय को रविवार को गिरफ्तार किया था। यह मामला अपराध शाखा को सौंप दिया गया है जो मामले की तफ्तीश कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 12.95 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, तीनों आरोपी 18 से 20 वर्ष के
Next: विधायक चैंपियन ने किया 11 सडक़ों के निर्माण का लेाकार्पण और शिलान्यास

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.