Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली के नारायणा में केमिकल लीक होने से अफरातफरी, आंखों में जलन, बंद कराने पड़े स्कूल
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

दिल्ली के नारायणा में केमिकल लीक होने से अफरातफरी, आंखों में जलन, बंद कराने पड़े स्कूल

RNS INDIA NEWS 16/10/2023
default featured image

 
 नई दिल्ली।  नारायणा के सी ब्लॉक इलाके में रसायन लीकेज की दुर्गंध के बाद अफरातफरी मच गई। लोगों की सूचना पर पुलिस, फायर विभाग और जिले की आपदा प्रबंधन टीम समेत एनडीआरएफ मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि एक गोदाम के अंदर डिब्बों में रखे किसी रसायन में लीकेज हुआ था। जिला प्रशासन के मुताबिक, सोमवार सुबह 9 बजे लीकेज से बदबू की सूचना मिली थी। दुर्गंध का असर कम करने के लिए फायर विभाग की टीम ने वहां पानी का छिड़काव किया। वहीं, डीडीएमए की टीम ने उसका असर रोकने के लिए मिट्टी डाली। एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर तक स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया था।

स्कूल बंद कराने पड़े, आंखों में जलन हुई
तेज दुर्गंध को देखते हुए अधिकारियों ने आसपास के घरों में एसी व कूलर बंद करा दिए और लोगों को मास्क लगाने लगाने की सलाह दी। लोग भी कई घंटे दहशत में रहे। गोदाम से करीब 200 मीटर तक दुर्गंध को महसूस किया जा रहा था। उसके खतरे को देखते हुए 100 मीटर के दायरे में मौजूद सरकारी सर्वोदय कन्या विद्यालय स्कूल में तुरंत छुट्टी करने के निर्देश दिए गए। इलाके में कुछ दूर तक पानी का छिड़काव भी कराया गया, जिससे रसायन का असर कम किया जा सके।

आंखों में जलन और उलटी आने जैसा हुआ महसूस
शिक्षा निदेशालय के एक अधिकारी ने बताया कि प्रशासन से परामर्श कर सर्वोदय कन्या विद्यालय की छात्राओं को घर भेज दिया गया। राजकीय विद्यालय शिक्षक संघ दक्षिण पश्चिमी जिला के सचिव निहाल सिंह ने बताया कि दुर्गंध उनके इंद्रपुरी स्थित स्कूल में भी शिक्षकों और छात्रों ने महसूस की। सभी आंखों में जलन और उलटी आने जैसा महसूस कर रहे थे। गर्म पानी भी पिया। दोपहर बाद स्थिति ठीक हो गई, लेकिन उससे पहले ही स्कूल के छात्र घर भेज दिए गए थे।

सैंपल जांच के लिए भेजा
नई दिल्ली जिलाधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि स्थिति को समय पर नियंत्रित कर लिया गया। किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। रसायन किस तरह का है और किसलिए इसका प्रयोग हो रहा था, इसकी जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर रसायन के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस ने भी केस दर्ज कर लिया है।

मालिक की तलाश जारी
मौके पर पहुंचे अधिकारी ने बताया कि अभी तक पता नहीं चला है कि यह परिसर किसका है। इस गोदाम का इस्तेमाल कब से रसायन रखने के लिए हो रहा था। पुलिस को उसकी तलाश करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने एमसीडी को जांच के लिए कहा है कि गोदाम में रसायन रखने के लिए लाइसेंस था या नहीं।

ड्रम टूटने से निकला रसायन
पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि नारायणा इलाके से गुजरने वाली रेलवे लाइन के किनारे पर एक प्लॉट में दो कमरे बने हैं। यहां कुछ मजदूर रहते हैं और ड्रम भी रखे जाते हैं। ये ड्रम कबाड़ के तौर पर यहां रखे जाते हैं। सोमवार सुबह यहां 20 ड्रम व कुछ बोतलें रखी थी। इनमें से एक ड्रम अचानक गिरा और उसका कुछ हिस्सा टूट गया। इसके बाद ड्रम से रसायनिक द्रव्य बहने लगा। इससे काफी तेज बदबू निकलने लगी, जो देखते ही देखते पूरे इलाके में फैल गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारी का कहना है कि मौके पर छोटे आकार के भूमिगत टैंक भी बने हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुबई एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने किया सीएम धामी का स्वागत
Next: बारिश से बिगड़ा मौसम का मिजाज, ठंड से ठिठुरे लोग

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
  • सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.