Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • दिल्ली
  • दिल्ली में बेकाबू हुई डीटीसी की बस, लोगों और वाहनों को रौंदा, एक की मौत
  • दिल्ली

दिल्ली में बेकाबू हुई डीटीसी की बस, लोगों और वाहनों को रौंदा, एक की मौत

RNS INDIA NEWS 05/11/2023
rns featured image new

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक डीटीसी बस के बेकाबू होने और कई वाहनों को रौंदते हुए गुजर जाने की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। घटना रोहिणी इलाके की बताई जा रही है। बताया जाता है कि दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक डीटीसी बस अचानक बेकाबू हो गई। बेकाबू बस कई वाहनों और कुछ लोगों को रौंदती चली गई। इस बस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि एक अन्य की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना का सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है।
दिल्ली के रोहिणी इलाके में हुई यह घटना इलाके के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। दिल दहला देने वाले वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक तेज रफ्तार बस कई कारों और स्कूटरों को रौंदती हुई निकल रही है। बस की टक्कर में एक शख्स घायल हो गया है। वीडियो में बस एक कार, एक ई-रिक्शा और एक बाइक को घसीटते हुए नजर आ रही है। पहले यह बस फुटपाथ के पास खड़े कई स्कूटरों से टकरा जाती है। हादसे के बाद लोगों घटनास्थल की ओर दौड़े जिसके बाद घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने बताया कि उसे पीएस साउथ रोहिणी में मदर डिवाइन स्कूल, रोहिणी के पास एक दुर्घटना के संबंध में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि एक डीटीसी बस के चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया जिससे वह बेकाबू होकर एक कार और कुछ दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी।
हादसे में घायल एक 30 वर्षीय व्यक्ति को बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति का इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि डीटीसी बस के चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया।
बस एक कार और कुछ दोपहिया वाहनों को रौंदती चली गई। बस के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना में घायल शख्स की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। पिछले महीने, पूर्वी दिल्ली में एक डीटीसी बस ने दो ई-रिक्शा और एक फल-ठेला खींचने वाले को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में 36 वर्षीय एक शख्स की मौत हो गई थी। बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सात साल के बच्चे के फेफड़े में फंसी सुई, डॉक्टरों ने बिना सर्जरी चुंबक की मदद से निकला
Next: फिर सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ, बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड, क्या दिल्ली में भी होगी बारिश?

Related Post

rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

हो गया दिल्ली चुनाव का शंखनाद : 5 फरवरी को मतदान, 8 को रिजल्ट

RNS INDIA NEWS 07/01/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

लोग आक्सीजन को भटक रहे थे, ये शीश महल बनवा रहे थे : मोदी

RNS INDIA NEWS 05/01/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली

दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा, कई उड़ानें प्रभावित; स्कूल ऑनलाइन हुए

RNS INDIA NEWS 18/11/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.