Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • दिल्ली
  • दिल्ली में ओखला के कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग
  • दिल्ली

दिल्ली में ओखला के कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग

RNS INDIA NEWS 08/10/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार तड़के कपड़े के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग ने कहा कि उन्हें हरकेश नगर ओखला फेज 2 के पास 118 संजय कॉलोनी की एक फैक्ट्री में तड़के करीब साढ़े तीन बजे आग लगने की घटना की सूचना मिली, जिसके बाद 18 दमकल गाडिय़ों को तुरंत सेवा में लगाया गया।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक गर्ग ने कहा कि, आग अभी भी लगी हुई है और हम इसे बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।
फैक्ट्री से काला धुआं निकलता देखा जा सकता है।
दिल्ली दमकल सेवा प्रमुख ने बताया कि आग इमारत के बेसमेंट, ग्राउंड और पहली मंजिल के अंदर रुई, धागे और कपड़े के कचरे में लग गई। दमकलकर्मी पिछले पांच घंटे से आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, तीन मंजिला इमारत एक तहखाने के साथ लगभग 1200 वर्ग गज की दूरी पर है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
गर्ग ने पुष्टि की कि अब तक कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, भ्रष्टाचार के मामले में अब सीधे केस दर्ज कर सकती है सीबीआई
Next: यूपी सरकार ने 9 गेस्ट हाउस का नाम नदियों, धार्मिक स्थलों के नाम पर रखा

Related Post

rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

हो गया दिल्ली चुनाव का शंखनाद : 5 फरवरी को मतदान, 8 को रिजल्ट

RNS INDIA NEWS 07/01/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

लोग आक्सीजन को भटक रहे थे, ये शीश महल बनवा रहे थे : मोदी

RNS INDIA NEWS 05/01/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली

दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा, कई उड़ानें प्रभावित; स्कूल ऑनलाइन हुए

RNS INDIA NEWS 18/11/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.