Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • दिल्ली
  • राजधानी की वायु गुणवत्ता बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में
  • दिल्ली

राजधानी की वायु गुणवत्ता बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में

RNS INDIA NEWS 05/11/2020
rns featured image new

दिल्लीवासी कोराना, प्रदूषण और धुएं की चादर से बेहाल

नईदिल्ली,05 नवंबर (आरएनएस)। राजधानी के लोग कोरोना वायरस के दिन प्रतिदिन रिकार्ड तोड़ नये मामलों और दमघोंटू अबोहवा के प्रदूषण ‘जहर’ की वजह से पहले ही काफी दिक्कतों का सामना कर रहे थे अब आसमान में धुएं जैसी चादर ने और बेहाल कर दिया है। बुधवार को दोपहर बाद से आसमान को धुएं की घनी चादर छायी रही जिससे दृश्यता पर भी असर पड़ा। गुरुवार की सुबह भी यही हाल नजर आया।
दिल्ली की हवा आज ‘बेहद खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में रही है। कल सुबह दिल्ली में हवा की गुणवत्ता में आंशिक सुधार से कुछ राहत मिली थी किंतु चंद घंटों में ही यह गायब हो गई और हवा पहले से भी अधिक दूषित हो गई। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (डीपीसीसी) के अनुसार आज सुबह आर.के. पुरम में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर 451 रहा। लोधी रोड पर यह 394, आईजीआई एयरपोर्ट पर 440 और द्वारका में 456 था।
मानकों के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के मध्य ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के मध्य ‘गंभीर’ माना जाता है। उधर दिल्ली सरकार ने माना है कि राजधानी में कोरोना वायरस की तीसरी लहर चल रही है। त्योहारों के कारण बाजार में भीड़ है और सरकार के बार-बार आग्रह और मास्क नहीं पहनने और कोरोना के अन्य प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर चालान काटे जाने के बावजूद लोगों की लापरवाही जारी है।
बुधवार के आंकड़ों में दिल्ली में 6842 नये मामलों के साथ कुल संक्रमितों का आंकड़ा चार लाख नौ हजार 938 पर पहुंच गया है। इस महामारी से अभी तक 6703 लोगों की जान ले चुकी है और 37,369 सक्रिय मामले हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, महिला समेत 2 लोगों की मौत, 6 घायल
Next: लोन मोरेटोरियम मामले की सुनवाई 18 नवंबर तक टली

Related Post

rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

हो गया दिल्ली चुनाव का शंखनाद : 5 फरवरी को मतदान, 8 को रिजल्ट

RNS INDIA NEWS 07/01/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

लोग आक्सीजन को भटक रहे थे, ये शीश महल बनवा रहे थे : मोदी

RNS INDIA NEWS 05/01/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली

दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा, कई उड़ानें प्रभावित; स्कूल ऑनलाइन हुए

RNS INDIA NEWS 18/11/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.