Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • महाराष्ट्र
  • केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, महिला समेत 2 लोगों की मौत, 6 घायल
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई

केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, महिला समेत 2 लोगों की मौत, 6 घायल

RNS INDIA NEWS 05/11/2020
rns featured image new

मुंबई,05 नवंबर (आरएनएस)। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के ढेकू इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, खोपोली पुलिस स्टेशन मामले की जांच कर रहा है।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुंबई से 70 किलोमीटर दूर स्थित खोपोली उपनगर के सजगांव औद्योगिक इलाके के ढेकु में देर रात ढाई बजे के आसपास एक फैक्टरी में धमाका हुआ जिसके बाद परिसर में आग लग गई। खोपोली पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि इस हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि अग्निशमन दल और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग बुझाने तथा बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को खोपोली स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि 3 से 4 किलोमीटर दूर तक मौजूद लोगों ने इसको सुना। जबकि एक किलोमीटर की सीमा में आने वाले घरों और दफ्तरों के कांच टूट गए। घरों में लगे शेड भी कई जगहों पर टूटने की बात भी लोगों ने कही। मौके की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन की टीमें रात भर घटनास्थल पर डटी रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुरनूल में एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या
Next: राजधानी की वायु गुणवत्ता बेहद खराब से गंभीर श्रेणी में

Related Post

rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से किया हमला

RNS INDIA NEWS 16/01/2025 0
rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय

भान्जी की शादी से नाराज मामा ने मिलाया बारातियों के खाने में जहर

RNS INDIA NEWS 08/01/2025 0
rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय

किसानों का कर्ज माफ…25 लाख युवाओं को रोजगार, गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र

RNS INDIA NEWS 10/11/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.