Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीएलएड प्रशिक्षुओं ने की शिक्षक भर्ती की मांग
  • देहरादून

डीएलएड प्रशिक्षुओं ने की शिक्षक भर्ती की मांग

RNS INDIA NEWS 08/04/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  प्रदेश के विद्यालयों में खाली पड़े शिक्षकों के पदों पर जल्द भर्ती की जाए। इस मांग को लेकर प्रदेश भर से आए डायट डीएलएड प्रशिक्षु बेरोजागरों ने मंगलवार को बिंदाल पुल से यमुना कालेानी तक रैली निकाली। हालांकि यमुना कालोनी में पुलिस ने उन्हें शिक्षा मंत्री डा. धनसिंह के आवास से काफी पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। जहां बेरोजगार काफी देर धरने पर बैठे रहे। इस दौरान पुलिस से उनकी नोंक झोंक भी हुई। प्रशिक्षित बेरोजगारों का कहना था कि उत्तराखंड में प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी और शिक्षण गुणवत्ता में गिरावट ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में उत्तराखंड की गिरती रैंकिंग इस बात का प्रमाण है कि राज्य के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बदतर होती जा रही है।
उन्होंने बताया कि पांच मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया कि अब नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए विभाग स्वतंत्र है, और उस पर कोई अदालती रोक नहीं है। इसके बावजूद शिक्षा विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे 2020-21 बैच के प्रशिक्षु खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।प्रशिक्षुओं का आरोप है कि विभाग की ओर से कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं दिया जा रहा और नीतियों की खामियों का खामियाजा प्रशिक्षुओं को भुगतना पड़ रहा है।
डाइट प्रशिक्षु मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द द्वितीय चरण की भर्ती निकाली जाए और रिक्त पदों को भरा जाए। रैली में कमलेश,विकास,वैभव, पूजा कैलाश , सौरभ, रिया , पंकज, आशीष सहित कई बेरोजगार शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धारचूला में शराब की दुकान हटाने को भाजपा का प्रदर्शन
Next: राशिफल 09 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.