Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पलायन रोकथाम योजना के तहत 78 गांवों में बढ़ाए जा रहे रोजगार के अवसर
  • अल्मोड़ा

पलायन रोकथाम योजना के तहत 78 गांवों में बढ़ाए जा रहे रोजगार के अवसर

RNS INDIA NEWS 30/04/2026
dm anshul singh

अल्मोड़ा। जनपद में मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के तहत पलायन प्रभावित गांवों में आजीविका सृजन और आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से योजना की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। परियोजना निदेशक डीआरडीए के एन तिवारी ने बताया कि वर्ष 2020-21 से संचालित योजना के अंतर्गत राज्य पलायन निवारण आयोग ने जिले के आठ विकासखंडों के 78 राजस्व ग्रामों को चिन्हित किया है। इन गांवों में विशेष विकास कार्य कराए जा रहे हैं। योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराकर पलायन की प्रवृत्ति को कम करना है। उन्होंने बताया कि स्थानीय संसाधनों पर आधारित स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए पॉलीहाउस और मशरूम उत्पादन, बकरी और मुर्गी पालन, डेयरी विकास, आजीविका केंद्र स्थापना, फूड प्रोसेसिंग यूनिट, सौर लाइट, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, खेल मैदान निर्माण, पुस्तकालय स्थापना, ईको पार्क, जैविक खेती, सब्जी क्लस्टर विकास और जड़ी-बूटी संवर्धन जैसे कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ीकरण और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है और योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से पलायन रोकने में मदद मिल रही है। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए योजना की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और आजीविका संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विभागों की 19 योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 30 अप्रैल
Next: देहरादून में लूट के बाद पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एक बदमाश की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.