Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून में बदला नाइट कर्फ्यू का टाइम, जानें कब तक रहेगी छूट
  • देहरादून

देहरादून में बदला नाइट कर्फ्यू का टाइम, जानें कब तक रहेगी छूट

RNS INDIA NEWS 13/04/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नवरात्र, इन पवित्र दिनों में पड़ने वाले विवाह समारोहों तथा रमजान पाक को देखते हुए, आमजन की सुविधा के लिए रात्रि कर्फ्यू को रात 10 बजे की बजाय रात 10:30 बजे से लागू करने के निर्देश दिये हैं। ये उन्हीं स्थानो के लिये है जहां पहले से रात्रि कर्फ्यू लागू है। मुख्यमंत्री ने जनता से अनुरोध किया है कि कोविड से सम्बंधित नियमों का पालन करें। साथ ही मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को भी निर्देशित किया है कि कोविड से सम्बंधित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना को लेकर बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन ने गाइडलाइंस जारी कर दी है। नाइट कर्फ्यू रात दस बजे से सुबह पांच तक सख्ती से लागू होगा। सिनेमाघर-रेस्टोरेंट में क्षमता के सापेक्ष पचास फीसद ग्राहकों की अनुमति होगी जबकि आवश्यक सेवाओं को नाइट कर्फ्य में छूट रहेगी। निर्देशों का उल्लंघन करने पर पुलिस महामारी ऐक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करेगी। पुलिस कार्यालय में शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शासन स्तर से नाइट कर्फ्यू को लेकर गाइडलाइंस जारी कर दी गई है। बताया कि रात दस बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।
नगर निगम क्षेत्रांतर्गत समस्त दुकानें,होटल, बार, रेस्टोरेंट आदि गतिविधियां रात बजे के बाद संचालित नहीं होंगी। सिर्फ मेडिकल स्टोर, अस्पताल, पेट्रोल पंप समेत अतिआवश्यक सेवाएं खुले रहेंगे।औद्योगिक गतिविधियां और फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट संचालित रहेंगी। मजदूरों को रात्रि के समय आने-जाने में छूट रहेगी।बशर्ते उन्हें आईडी कार्ड मांगने पर पुलिसकर्मियों को दिखाना होगा। दूध,फल, सब्जियों के वाहनों पर रोकटोक नहीं होगी। स्मार्ट सिटी समेत अन्य सरकारी कार्य में लगे वाहनों के छूट रहेगी। सिनेमाघर, होटल और रेस्टोरेंट पचास फीसद क्षमता के साथ खुलेंगे।
देहरादून नगर निगम क्षेत्र में नाइट कफर्यू लगने के बाद भी रात में दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों को शहर में प्रवेश के लिए पास मिलेगा। पुलिस से जारी पास में अंकित समय के भीतर यात्रियों के निर्धारित स्थान पर पहुंचना होगा। पुलिस अफसरों ने अन्य राज्यों से दस बजे के बाद वाहनों से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की है। कोरोना के मरीज बढऩे पर शासन ने दून नगर निगम क्षेत्र में नाइट कफ्र्यू लगाकर रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक आवागमन प्रतिबंधित किया है।
ऐसे में आशारोड़ी बॉर्डर, कुल्हाल चेक पोस्ट, रायवाला बॉर्डर से आने वाले यात्रियों को पुलिस पास या टोकन जारी करेगी। इसमें यात्री के बताए स्थान का उल्लेख होगा और वहां पहुंचने में लगने वाले समय को भी अंकित किया जाएगा। यात्री को निर्धारित अवधि में वहां पहुंचना होगा। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि बॉर्डर पर देर रात दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के लिए पास की सुविधा की गई है। पुलिस यात्रियों को पास जारी करेगी। पास का दुरुपयोग करने पर पुलिस कार्रवाई भी करेगी। यह व्यवस्था लागू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी भी हुए कोरोना संक्रमित, खुद को किया सेल्फ आइसोलेट
Next: विदेशी नागरिकों को ठगने वाला एक और शातिर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 18.04.14
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.