Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • डिग्री कॉलेज उत्तरकाशी में मांगों को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन, छत पर चढ़े छात्र
  • उत्तरकाशी

डिग्री कॉलेज उत्तरकाशी में मांगों को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन, छत पर चढ़े छात्र

RNS INDIA NEWS 30/08/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में शनिवार को छात्रों ने जमकर हंगामा कर तालाबंदी की। छात्रों ने अंक सुधार की मांग को लेकर कॉलेज गेट परिसर में जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्र मांगों को लेकर कॉलेज की छत पर चढ़ गए। करीब चार घंटे तक कॉलेज में हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। उसके बाद एसडीएम भटवाड़ी शालिनी नेगी और पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र-छात्राओं की समस्या के लिए विश्वविद्यालय से वार्ता कर जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का कहना है कि श्रीदेव समुन विश्वविद्यालय की ओर से बीए प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर की अंक सुधार परीक्षा के आवेदन के लिए छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन विकल्प नहीं मिल रहा है। साथ ही सह पाठ्यक्रम परीक्षा परिणाम के ऑनलाइन में उत्तीर्ण और मूल अंकतालिका में फेल दर्शाया गया है। उनका कहना है कि इसके साथ ही बीएससी से लेकर बीकॉम में 70 से 80 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को फेल कर दिया गया। वहीं पर्यावरण विषय में कई छात्रों को अयोग्य बताया गया। इस सभी विषयों पर सुधार की मांग को लेकर बीती 22 अगस्त को भी छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय में तालाबंदी की थी। उसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने वार्ता के लिए बुलाया था। लेकिन कोई कार्यवाही न होने पर शनिवार को विनयमोहन, कुलदीप गुसाईं, रोहित नेगी, मोहित पंवार, आशीष कोहली, प्रियांशु रावत, आयूष बिष्ट, आरती पंवार, निकिता आदि छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के सभी परिसरों में तालाबंदी की। छात्रों ने कहा कि अगर दो दिन के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो प्रशासन का घेराव कर आमरण अनशन करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार खरीदने के नाम पर ढाई लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज
Next: राशिफल 31 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

रुद्रेश्वर महादेव की पावन पालकी का भ्रमण कार्यक्रम जारी

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.