Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • डिग्री कॉलेज में विद्यार्थियों ने अचार-नमकीन बनाना सीखा
  • पिथौरागढ़

डिग्री कॉलेज में विद्यार्थियों ने अचार-नमकीन बनाना सीखा

RNS INDIA NEWS 08/03/2024
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)। नारायणनगर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उद्यमिता विकास कार्यक्रम जारी है। कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने स्थानीय उत्पादों से अचार, नमकीन, जूस आदि बनाना व उन्हें संरक्षित करना सीखा।देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत संचालित कार्यक्रम के आठवें दिन छात्र-छात्राओं को डीडीहाट स्थित बसुंधरा फल संरक्षण और गृह उद्योग का भ्रमण कराया गया। इस दौरान दीपा नितवाल ने छात्र-छात्राओं को आम, मिर्च, कोइराल, लहसुन आदि की प्रोसेसिंग के बारे में बताया। साथ ही बुरांश, माल्टा, संतरा आदि से जूस बनाने की विधि के बारें में भी जानकारी दी। बाद में छात्र-छात्राएं ओगला स्थित कुंदन स्वीट्स व नमकीन पहुंचा। यहां कुंदन ने उन्हें मिठाई बनाने की विधि बताई। देवभूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी टीका सिंह ने कहा कि बुरांश (रोडोडेंड्रोन आर्बोरियम) उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाने वाला एक सदाबहार और औषधीय गुणों से भरपूर वृक्ष है। बुरांश के फूलों के रस में विभिन्न पादप रसायन व एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हृदय विकारों और कार्डियक स्ट्रोक के जोखिम को कम करता है। साथ ही यह यह एनीमिया (रक्तलपता) को दूर करने में सहायक है। उन्होंने कहा कि बुरांश के जूस का वृहद मात्रा में उत्पादन कर एक बेहतर व्यवसाय प्रारंभ किया जा सकता है। यहां सुजल ऐरी, नवल किशोर, अनीता, निशा पाल, काजल, काजल धामी, ममता, अंकित, राजन, पंकज कार्की, डॉ. दिनेश कुमार, लक्ष्मी,राजेंद्र कन्याल, सुरेन्द्र मेहता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कपिलेश्वर मंदिर दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं को पानी पिलाया
Next: ऑल्टो कार से एक लाख से अधिक कीमत की अवैध शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ग्राम प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, पंचायतों को अधिक अधिकार देने की मांग
  • खेत बचाओ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया संरक्षण का संकल्प
  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.