Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दीप सिद्धू ने पूछताछ में किए कई खुलासे, अब पुलिस को लक्खा सिधाना की तलाश
  • राष्ट्रीय

दीप सिद्धू ने पूछताछ में किए कई खुलासे, अब पुलिस को लक्खा सिधाना की तलाश

RNS INDIA NEWS 09/02/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि पंजाबी अभिनेता से एक्टिविस्ट बना दीप सिद्धू गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपे होने के दौरान भी अपने भडक़ाऊ भाषण से युवाओं को भडक़ा रहा था। डीसीपी स्पेशल सेल के संजीव कुमार यादव ने कहा, वह गणतंत्र दिवस की हिंसा के पीछे एक प्रमुख खिलाड़ी था। अपने भडक़ाऊ भाषणों और स्टारडम से युवाओं को भडक़ा रहा था। यहां तक की कानून से बचने के दौरान भी उसने युवाओं को उकसाना नहीं छोड़ा। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सिद्धू को करनाल के पास से गिरफ्तार किया है। 26 जनवरी के लाल किला हिंसा मामले में वांटेड सिद्धू तब से फरार है, क्योंकि पुलिस ने पंजाब और हरियाणा में कई जगहों पर उसकी तलाश की और उस पर 1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया। दीप सिद्धू ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। दीप सिद्धू का किसी भी कट्टरपंथी संगठन से कोई लगाव नहीं है। दीप सिद्धू ने पहले ही लाल किले तक जाने की साजिश रची थी और इसका इंडिया गेट जाने तक का प्लान था। उधर, अब पुलिस को लक्खा सिधाना की तलाश है। लक्खा सिधाना की एक वीडियो सामने आई है जिसमें उसने किसान नेताओं से अपील की है कि मोर्चे लगाए रखो और सभी प्रदेशों के किसान एक साथ हो जाओ। पंजाब के लोगों को किसान आंदोलन के प्रति अभी और जागरूकता फैलाने की जरूरत है। पिछले सप्ताह ही लक्खा ने सिंघु बार्डर से एक वीडियो जारी किया था। उसने शुक्रवार शाम कहा था पंजाब को ही इस किसान आंदोलन की अगुआई करनी चाहिए। दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह के बारे में जानकारी के लिए 1 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की थी। साथ ही जजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह की जानकारी बताने वालों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की है। गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पुलिस अब जांच करेगी कि उसे 26 जनवरी के बाद कहां से आश्रय मिला और किसने प्रदान किया। जिन लोगों ने सिद्धू को आश्रय प्रदान किया, उसे कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है। एक अन्य सह-आरोपी सुखदेव सिंह को पहले चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया था। 31 जनवरी को सिद्धू ने अपने सत्यापित फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया था और कहा था कि उसे बदनाम किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस मुख्यालय ने किया नीलेश आनंद भरणे को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त
Next: प्रेमनगर स्थित मिठाई की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.