Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • काम की खबर: सस्ते घर का सपना पूरा करने के लिए मिला और समय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

काम की खबर: सस्ते घर का सपना पूरा करने के लिए मिला और समय

RNS INDIA NEWS 08/04/2022
rns featured image new

देहरादून। सस्ते घर का सपना पूरा करने के लिए उत्तराखंड को अभी छह माह का समय और मिल गया है। वहीं, दीनदयाल अंत्योदय योजना की अवधि भी केंद्र सरकार ने छह माह बढ़ा दी है। यह दोनों योजनाएं 31 मार्च को समाप्त हो रही थीं। दूसरी ओर, अमृत-2 और स्वच्छ भारत मिशन-2 से उत्तराखंड को करोड़ों की सौगात मिलेगी। आइए जानते हैं किस योजना में क्या होने जा रहा है फायदा। शहरी विकास विभाग के सहायक निदेशक राजीव पांडेय के मुताबिक अमृत और स्वच्छ भारत के काम शुरू होने जा रहे हैं। बाकी दो योजनाओं का काम पहले से ही चल रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना
क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी की योजना 31 मार्च को ही खत्म हो गई है। अब लाभार्थी आधारित निर्माण और प्राधिकरण के आवास निर्माण की योजना छह माह और चलेगी। लाभार्थी आधारित निर्माण के तहत 14,260 स्वीकृत में से अभी तक 4320 पूर्ण हुए हैं जबकि 8375 पर काम चल रहा है।
इसके तहत मकान बनाने के लिए केंद्र व राज्य से पैसा मिलता है। जबकि प्राधिकरणों के स्तर से 51,530 आवास की डिमांड आई थी, जिनमें से 29,990 स्वीकृत हुए थे। इनमें से महज 464 ही पूरे हो पाए हैं जबकि 2664 फ्लैट का निर्माण कार्य चल रहा है। अब अवधि बढ़ने से इस काम में कुछ तेजी आने की संभावना है।

दीनदयाल अंत्योदय योजना नेशनल अर्बन लिवलीहुड मिशन
यह योजना भी छह माह के लिए बढ़ा दी गई है। इसके तहत लोन लेने पर सब्सिडी मिलती है। मसलन अगर किसी ने नौ प्रतिशत की दर पर लोन लिया है तो सात प्रतिशत उसे खुद देना होगा और दो प्रतिशत के हिसाब से केंद्र सरकार सब्सिडी देती है। इसके तहत सेल्फ हेल्प ग्रुप्स को भी लाभ मिलता है।

इनसे मिलेगी करोड़ों की सौगात
अमृत-2 : अटल मिशन फॉर रिजुविनेशन एंड अर्बन ट्रांसफोर्मेशन(अमृत) योजना का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। इसके तहत उत्तराखंड को कुल 646.67 करोड़ मिलेंगे। इनमें केंद्र से 582 और राज्य के 64.67 करोड़ होंगे। सभी 102 निकायों में इस पैसे से पानी, सीवर लाइन, ग्रीन स्पेस का विकास और जल स्त्रोतों का पुनर्जीविकरण किया जाएगा। 16 निकायों के लिए डीपीआर तैयार हो चुकी हैं, जिन पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में निर्णय होगा। स्वच्छ भारत मिशन-2 : उत्तराखंड में स्वच्छ भारत मिशन-2 के तहत 381.56 करोड़ की सौगात मिलेगी। इनमें केंद्र से 343.40 करोड़ और राज्य के 38.16 करोड़ शामिल हैं। इस पैसे से सभी अमृत योजना से आच्छादित शहरों में जल प्रबंधन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, शौचालय निर्माण और स्वच्छता के प्रति जागरुकता के काम होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य को नहीं था उत्‍तराखण्‍ड की स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं पर भरोसा
Next: भ्रष्टाचारियों पर सख्त कारवाई की जाए:  धामी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.