Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • डेढ़ साल से बंद पड़े अनुपम सिनेप्लेक्स में लगी आग
  • ऊधम सिंह नगर

डेढ़ साल से बंद पड़े अनुपम सिनेप्लेक्स में लगी आग

RNS INDIA NEWS 24/10/2021
rns featured image new

किच्छा। किच्छा के अनुपम सिनेप्लेक्स में आग लग गई। दमकल की चार गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक हाल का अंदरूनी भाग जलकर राख हो गया। शुरुआती आकलन में आग से करोड़ों का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना के बाद बाहार लोगों का जमावड़ा लगने के साथ ही अफरातफरी मच गई। हालांकि लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी।

कोविड के चलते अनुपम सिनेप्लेक्स लगभग डेढ़ साल से बंद पड़ा है। शनिवार रात्रि लगभग डेढ़ बजे अचानक सिनेप्लेक्स के अंदर आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी भयानक थी कि उसकी लपटें हाल से बाहर निकलने लगी। हाल के बाहर अनुपम मार्किट में स्थित एटीएम पर तैनात गार्ड पंकज कुमार की नजर आग से निकलने वाली लपटों पर पड़ी। सिनेप्लेक्स के मैनेजर दिनेश गुप्ता को सूचना दी। इसके बाद सिनेप्लेक्स के स्वामी भूपेन्द्र चौधरी भी मौके पर पहुंच गए। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई एवं आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। आग के विकराल रूप को देखते हुए रुद्रपुर से दो एवं पंतनगर से एक दमकल की गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। चारों गाड़ियों ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक हॉल का प्रोजेक्टर, साउंड व एयर कंडीशन सिस्टम समेत कुर्सियां, सिलिंग, पर्दा, कार्पेट, दरवाजे एवं इंटिरयर डेकोरेशन जलकर राख हो गया। हाल के स्वामी भूपेंद्र ने बताया कि शुरूआती आकलन में आग से लगभग डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ है। तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर कैंटीन कर्मी की मौत
Next: थाला गांव में भालू के हमले में महिला घायल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.