Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून में LLC T20 का दूसरा मैच, पावेल के शतक से इंडिया कैपिटल्स की जीत, साउथर्न सुपरस्टार सात विकेट से हारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

देहरादून में LLC T20 का दूसरा मैच, पावेल के शतक से इंडिया कैपिटल्स की जीत, साउथर्न सुपरस्टार सात विकेट से हारी

RNS INDIA NEWS 26/11/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच खेले जा रहे हैं। लीजेंड्स क्रिकेट के दूसरे और लीग के सातवें मैच में इंडिया कैपिटल्स ने साउथर्न सुपरस्टार्स पर सात विकेट की जबरदस्त जीत दर्ज की। अपने पहले दो मैचों में विफल होने के बाद वेस्ट इंडीज के पूर्व पिंच हीटर रिकार्डो पावेल की आतिशी पारी ने रविवार को अपने क्रिकेट को साबित करते हुये देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे लीजेंड्स क्रिकेट लीग के सातवें मैच में इंडिया कैपिटल्स ने साउथर्न सुपरस्टार्स पर सात विकेट की जबरदस्त जीत दर्ज की है।  इंडिया कैप्टिल्स की तीन मैचों में यह पहली जीत थी, जबकि साउथर्न सुपरस्टार्स अब तक अपने तीन मैच हारकर अभी भी जीत के लिये प्रयासरत है। इससे पूर्व इंडिया कैप्टिल्स ने टॉस जीतकर विपक्षी टीम को बल्लेबाजी का न्यौता दिया।  दोनो श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज – दिलशान मुनावीरा (4) और उपुल थरंगा (19), सदर्न सुपरस्टार्स को 33/2 के साथ बेहतरीन शुरुआत नहीं दिलवा सके।  पहले नौ ओवर में लगभग सात रन प्रति ओवर की दर से रन बटोर रही टीम को श्रीवत्स गोस्वामी (24) ने रन गति बढ़ाने का प्रयास किया ही था कि वे अपना विकेट गंवा बैठे. इसके बाद ऐश्ले नर्स ने अपने एक ही स्पैल में कप्तान रोस टेलर (24) और राजेश बिश्नोई (8) को आउट कर सदर्न सुपरस्टार्स की आधी टीम 106 रनों पॅव्हिलियन लौटाई।
दूसरे छोर पर एक अन्य श्रीलंकाई बल्लेबाज चतुरंगा डी सिल्वा गेंदबाजों को अपना आक्रामक तेवर दिखाते हुये रन बटोरते चले गये। 18वें ओवर 137 के टीम स्कोर पर पवन नेगी (12) के आउट होते ही सदर्न सुपरस्टार्स लगभग बैकफुट पर नजर आया परंतु नाबाद चतुरंगा डी सिल्वा की 56 रनों की पारी ने टीम को 163/6 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। डी सिल्वा ने 34 गेंदों पर पांच छक्के और दो चौके जड़ कर 56 रन बनाये।  बिपुल शर्मा ने नाबाद चार रन जोड़े। रस्टी थेरोन (2/19) और ऐश्ले नर्स (2/32) ने दो दो विकेट लिये। जवाब में इंडिया कैप्टिल्स को पहला झटका कप्तान गौतम गंभीर (3) के रूप में मिला। वे तीसरे ओवर में सुरंगा लकमल की गेंद पर अशोक डींडा को कैच थमा बैठे।  अगली ओवर में गनेश्वर राव बिना खाता खोले मैकार्थी द्वारा रन आउट हुए।  जिससे स्कोर 21/2 हुआ।  इस समय क्रीज पर मौजूद दोनों कैरेबियाई बल्लेबाज – रिकार्डो पावेल और क्रिक एडवर्ड्स ने अपने अनुभव का परिचय देते हुये न केवल संकट से उबारा बल्कि 128 रनों की साझेदारी कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।  इसी बीच छक्के की मदद से पावेल ने अपना शतक पूरा किया। 56 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर पावेल, पवन नेगी की अगली ही गेंद पर बिपुल शर्मा द्वारा कैच लपके गये। पावेल ने अपनी इस सहासिक पारी में दस छक्के और छह चौके जड़े।  नाबाद क्रिक एडवर्ड्स (35 गेंदों पर 45 रन) और केविन पीटरसन (4) के साथ इंडिया कैप्टिल्स तीन विकेट के नुकसान पर दिये लक्ष्य को 17वें ओवर में प्राप्त कर लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक्शन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, फर्जी राइस मिलों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Next: ज्वैलरी शोरूम लूट कांड का एक और सदस्य गिरफ्तार, चोरी की गाड़ियां दिलाने में की थी मदद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.