Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजधानी दून में हुआ विदेशी करेंसी एक्सचेंज ठगी का गैंग सक्रिय
  • देहरादून

राजधानी दून में हुआ विदेशी करेंसी एक्सचेंज ठगी का गैंग सक्रिय

RNS INDIA NEWS 27/12/2021
rns featured image new

देहरादून। सऊदी अरब की करेंसी बहुत कम दाम पर देकर ठगी करने वाला गैंग दून में सक्रिया हो गया है। गैंग की एक महिला लोगों से संपर्क कर बाद में अपने साथियों संग मिलकर रकम ठग रही है। सऊदी करेंसी के नोट देने का झांसा देकर आरोपियों ने ताजा प्रकरण में ब्यूटी पार्लर संचालक से तीन लाख रुपये ठग लिए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर पटेलनगर रविंद्र यादव ने बताया कि मामले को लेकर तिलकराम निवासी करनपुर ने तहरीर दी। उनका करनपुर में ही ब्यूटी पार्लर है। बीते 17 दिसंबर को सना नाम की महिला उनके पार्लर पर पहुंची। उसने पार्लर संचालक को एक्सेचेंज में मदद के लिए सऊदी करेंसी का एक नोट दिया। उसे पीड़ित ने एक्सेचेंज कराया तो 950 रुपये मिले। इसके बाद महिला ने कहा कि उसके पास 1600 नोट हैं। उसने यह रकम देने के लिए तीन लाख रुपये मांगे। पार्लर संचालक को लगा कि इतने नोट बदलते ही उसे 15 लाख रुपये से ज्यादा रकम मिल जाएगी। लालच में उसने अपनी पत्नी के गहने गिरवी रखकर तीन लाख रुपये का गोल्ड लोन लिया। यह रकम उसने महिला के बताए व्यक्ति को दी। वह व्यक्ति एक बैग देकर चला गया। बैग खोला तो उसमें नोट की जगह रद्दी को गड्डियों को आकार देकर रखा गया था। मामले में पीड़ित ने शनिवार को पटेलनगर थाने में तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले इसी तरह सर्वे चौक पर खोखा चलाने वाले प्रेम पेटवाल से एक लाख रुपये ठगे गए। उन्हें सऊदी की करेंसी के 1900 नोट होने का झांसा दिया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंत्री गणेश जोशी ने किया मसूरी में तीन दिवसीय फूड फेस्टिवल का शुभारंभ
Next: मिड-डे मील में भोजनमाता प्रकरण को लेकर विवाद खत्म

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.