Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • मिड-डे मील में भोजनमाता प्रकरण को लेकर विवाद खत्म
  • चम्पावत

मिड-डे मील में भोजनमाता प्रकरण को लेकर विवाद खत्म

RNS INDIA NEWS 27/12/2021
rns featured image new

चंपावत। चंपावत जिले के सूखीढांग में भोजनमाता प्रकरण को लेकर एक सप्ताह तक चले विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया। यहां सोमवार को स्कूल पहुंचे सभी सवर्ण और एससी बच्चों के साथ सीईओ, बीईओ और शिक्षकों ने भोजन किया। मध्यान्ह भोजन सवर्ण भोजनमाता ने तैयार किया। हालांकि विवाद की जड़ तक पहुंचने के लिए कमेटी की जांच जारी रहेगी।

सोमवार को सूखीढांग में छठी से आठवीं तक के 66 बच्चों में से 61 बच्चे स्कूल पहुंचे। दोपहर में एससी और सवर्ण वर्ग के बच्चों ने खाना खाया। इसके साथ ही बच्चों में सकारात्मक सोच लाने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी और शिक्षकों ने भोजन किया। यहां स्कूल में एकमात्र सवर्ण भोजनमाता विमलेश उप्रेती ने खाना बनाया।

वहीं दूसरी भोजनमाता की नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग की ओर से शासन की गाइडलाइन के अनुरूप कार्यवाही की जा रही है। सीईओ ने यहां भोजन के पश्चात स्कूल प्रबंधन और पीटीए के साथ मामले को लेकर बैठक भी की है। विभाग के मुताबिक मामले की जांच जारी रहेगी। जांच सदस्यीय कमेटी में सीईओ आरसी पुरोहित, जिला पंचायत के एएमए राजेश कुमार और एपीडी विम्मी जोशी शामिल हैं। सोमवार से इसकी जांच शुरू कर दी गई हैं। तीन दिन बाद जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।

यह है पूरा मामला
सूखीढांग इंटर कॉलेज में भोजनमाता की भर्ती के लिए 10 महिलाओं ने आवेदन किया था। 25 नवंबर को प्रबंध समिति ने परित्यक्ता पुष्पा भट्ट के नाम पर मुहर लगाई। लेकिन बीईओ स्तर से अप्रूवल नहीं लिया गया। इससे पहले ही एक गुट के विरोध पर स्कूल प्रबंधन ने दूसरी विज्ञप्ति जारी कर दी। जिसमें 11 महिलाओं ने आवेदन किया था। समिति ने एससी वर्ग की सुनीता देवी के नाम पर मुहर लगाई। प्रधानाचार्य ने मौखिक रूप से सुनीता देवी को तैनाती दे दी। इसके बाद `सवर्ण बच्चों ने एमडीएम खाना छोड़ दिया था। मामला तूल पकड़ने पर प्रधानाचार्य ने सुनीता को छुट्टी पर भेज दिया था। जिसके बाद एससी वर्ग के बच्चों ने सवर्ण भोजनमाता के हाथों का खाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद एसडीएम की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में आम सहमति बनी।
सोमवार को सभी बच्चों के साथ हमने और स्कूल स्टाफ ने खाना खाया है। सभी बच्चे खाने के लिए सहमत हो गए हैं। मामले में चयनित तीन सदस्यीय टीम विवाद की जांच करने के बाद रिपोर्ट डीएम को भेजेगी।  -आरसी पुरोहित, सीईओ, चम्पावत।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजधानी दून में हुआ विदेशी करेंसी एक्सचेंज ठगी का गैंग सक्रिय
Next: भाजपा आगामी विस चुनाव को पीछे टालना चाहती है: हरीश रावत

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.