Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्राचीन शिव मंदिर, अशोक शिलालेख और अश्वमेध स्थल को संवारने की कवायद तेज
  • देहरादून

प्राचीन शिव मंदिर, अशोक शिलालेख और अश्वमेध स्थल को संवारने की कवायद तेज

RNS INDIA NEWS 19/10/2020
rns featured image new

इन स्थलों के पास आधारभूत सुविधाओं के विकास को करीब 7करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार

विकासनगर। केंद्रीय संरक्षित स्मारक जौनसार के प्राचीन शिव मंदिर लाखामंडल, अशोक शिलालेख कालसी और पछवादून के बाड़वाला स्थित अश्वमेध स्थल को संवारने की कवायद तेज हो गई। इन स्थलों के पास आधारभूत सुविधाओं के विकास को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और राज्य पर्यटन मंत्रालय ने मिलकर करीब सात करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। यहां प्रस्तावित कार्य होने से देश-विदेश के पर्यटकों को संरक्षित स्मारकों की महत्ता के बारे में आसानी से जानकारी मिल सकेगी। पुरातत्व विभाग ने संरक्षित स्मारकों के विकास को रोडमैप तैयार कर लिया है। सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से हुआ तो आने वाले समय में जौनसार और पछवादून क्षेत्र के तीन ऐतिहासिक महत्व के संरक्षित स्मारकों का कायाकल्प होगा। पछवादून के बाड़वाला स्थित अश्वमेघ स्थल को विश्व संरक्षित यूनेस्को की धरोहर सूची में शामिल करने का प्रयास पूर्व से चल रहा है। केंद्रीय संरक्षित इस स्मारक को संवारने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और राज्य पर्यटन विभाग ने संयुक्त रूप से कवायद भी शुरू कर दी है। वहीं, जौनसार के पांडव कालीन महत्व के प्राचीन शिव मंदिर लाखामंडल और अशोक शिलालेख कालसी के पास आधारभूत सुविधाएं जुटाने को रोडमैप भी तैयार कर लिया गया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग देहरादून मंडल के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. आरके पटेल ने कहा कि पुरातत्व विभाग ने राज्य पर्यटन विभाग के सहयोग से अश्वमेघ स्थल व अशोक शिलालेख को जोडऩे वाले मार्ग को ड्रेनेज सिस्टम से बनाने, सडक़ सुधारीकरण, पर्यटकों को बैठने के लिए सुविधाजनक बेंच, रेन शेड, शौचालय, पेयजल की व्यवस्था करने, संरक्षित स्मारकों के सौंदर्यकरण और देश-विदेश के सैलानियों की सुविधा को इंटरप्रिटेशन सेंटर (व्याख्या केंद्र) बनाने के अलावा अन्य पर्यटन विकास के कार्य प्रस्तावित है। जगतग्राम व कालसी में होने वाले पर्यटन विकास कार्यों के लिए साढऩे तीन करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसी तरह प्राचीन शिव मंदिर लाखामंडल में विकास कार्य के लिए करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है। इन तीनों संरक्षित स्मारकों के पास आधारभूत सुविधाओं के विकास को पुरातत्व और राज्य पर्यटन विभाग मिलकर कार्य करेंगे। योजना के तहत संरक्षित स्मारकों के सौ मीटर के भीतर पुरातत्व विभाग और इसकी परिधि के बाहर राज्य पर्यटन विभाग प्रस्तावित कार्यों को पूर्ण करेगा। अधीक्षण पुरातत्वविद ने कहा कि इन संरक्षित स्मारकों के पास सैलानियों की सुविधा को आधारभूत सुविधाएं जुटाने के लिए प्रयास जारी है। वर्तमान में सुविधाओं की कमी से यहां पर्यटकों को परेशानी झेलनी पड़ती है। संरक्षित स्मारकों की प्राचीन महत्ता से सैलानियों को अवगत कराने के लिए तीनों जगह इंटरप्रिटेशन सेंटर बनाए जाएंगे। कहा कि पर्यटन मंत्रालय के निर्देशन में संरक्षित स्थलों के पास होने वाले पर्यटन विकास कार्य जल्द शुरू कराए जाएंगे। यहां करीब सात करोड़ की लागत से होने वाले पर्यटन विकास कार्यों से सैलानियों को सुविधा मिलेगी, जिससे पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी ही साथ ही पर्यटन विकास को गति मिलेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने दिए उत्तराखंड के उत्पादों के लिए एक अंब्रेला ब्रांड बनाए जाने के निर्देश
Next: वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.