Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून में चल रहीं स्पेनिश थ्रिलर की बहुभाषी रीमेक फिल्मों की शूटिंग
  • देहरादून

देहरादून में चल रहीं स्पेनिश थ्रिलर की बहुभाषी रीमेक फिल्मों की शूटिंग

RNS INDIA NEWS 29/01/2021
05

देहरादून। प्रशंसित स्पेनिश थ्रिलर ‘जूलियाज आइज’ की रीमेक की शूटिंग चार क्षेत्रीय भाषाओं में देहरादून के विभिन्न हिस्सों में की जा रही है। यूरोप में बड़े पैमाने पर सफलता मिलने के बाद, श्जूलियाज आइजश् की रीमेक को बड़े परदे पर बंगाली, मराठी, तमिल और तेलुगु भाषा में फिल्माया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली बार एक ही रीमेक में से चार अलग-अलग बहुभाषी फिल्मों की शूटिंग एक साथ की जा रही है और वह भी एक निर्धारित समय अवधि में। आगामी मल्टी-स्टारर क्षेत्रीय फिल्मों में सिनेमा जगत के कुछ लोकप्रिय नाम शामिल हैं, जैसे की बंगाली अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता, भारतीय अभिनेत्री मंजरी फडनिस, पवित्र रिश्ता की मशहूर अभिनेत्री उषा नडकर्णी, अभिनेत्री ईशा चावला, तमिल अभिनेत्री गायत्री शंकर, अभिनेत्री पीए तुलसी, प्रसिद्ध अभिनेता और कॉमेडियन ब्रह्मानंदम, फिल्म और टीवी अभिनेता अनंत जोग, तेलुगु अभिनेता सुनील वर्मा, अभिनेता इंद्रजीत चक्रवर्ती, बंगाली अभिनेता शॉन बैनर्जी, मराठी अभिनेता पुष्कर जोग और सौरभ गोखले, तमिल अभिनेता हरीश उथमन और बद्रीनाथ की दुल्हनिया में काम कर चुके अभिनेता हिमांशु सोनी शामिल हैं। आने वाली बहुभाषी फिल्में अजय कुमार सिंह द्वारा निर्मित की जा रही हैं, जिन्हें 2019 की लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्म फैमिली ऑफ ठाकुरगंज के निर्माता के रूप में जाना जाता है। सिंह ने वेब सीरीज लव गेम्स से अभिनेता के रूप में शुरुआत करी, और वह ‘जूलियाज आइज’ के चारों बहुभाषी रीमेक में पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।
अपने विचारों को साझा करते हुए, अजय कुमार सिंह ने कहा, हम जूलियाज आइज के रीमेक को बनाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हमारी पूरी टीम को उत्तराखंड से ज्यादा खूबसूरत शूटिंग लोकेशन नहीं मिल सकती थी। और तो और, हम सिनेमा उद्योग के कुछ सबसे लोकप्रिय सितारों के साथ काम करने के लिए बहुत रोमांचित है। बहुभाषी फिल्मों का निर्देशन प्रसिद्ध बॉलीवुड सिनेमेटोग्राफर कबीर लाल द्वारा किया जा रहा है, जो की 100 से अधिक बॉलीवुड फिल्मों, जैसे कि ताल, परदेस, हम आपके दिल में रहते हैं, कहो ना प्यार है, वेलकम बैक, में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। गौर करने वाली बात है की कबीर लाल इन बहुभाषी फिल्मों के जरिये सिनेमा जगत में पहली बार बतौर निर्देशक काम कर रहे हैं। अपने डेब्यू वेंचर के बारे में बात करते हुए, कबीर लाल ने कहा, ‘श्जूलियाज आइजश् ‘की पटकथा काफी दिलचस्प है, और इसकी कहानी हर एक दर्शक को रोमांचक लगेगी। सिनेमैटोग्राफर के रूप में कई फिल्मों में काम करने के बाद, मैं हमेशा से एक बहुभाषी फिल्म में बतौर निर्देशक काम करना चाहता था, और इस तरह की एक बहुप्रशंसित स्पेनिश फिल्म के रीमेक का निर्देशन करना मेरे लिए एक सम्मान की बात है। ” फिल्मायी जाने वाली चार बहुभाषी फिल्मों में से बंगाली फिल्म अंर्तदृष्टि और मराठी फिल्म अद्रुश्य की शूटिंग वर्तमान में देहरादून और आसपास के विभिन्न स्थानों पर चल रही है। उपर्युक्त फिल्मों के पैक-अप के बाद तमिल व तेलुगु फिल्मों, जिनके शीर्षक क्रमशरू उन पारवायिल और अगोचरा हैं, की शूटिंग शुरू होगी। लवली वर्ल्ड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई जा रही चारों बहुभाषी रीमेक फिल्मों की कहानी एक ऐसी महिला के ऊपर निर्धारित है जो धीरे-धीरे अपनी दृष्टि खो रही है, और साथ ही में अपनी मृतक नेत्रहीन जुड़वां बहन की रहस्यमय मौत की तहकीकात कर रही है। श्रावणी श्रीकांत अभंग, अशोक लक्ष्मण पालवे, संजय भदाने, ऋषिता प्रमाणिक, रंजीत सेन चौधरी, संतवाना बोसु, और प्रदीप मौलिक भी इन बहुभाषी फिल्मों में अभिनय करते दिखाई देंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 1 फरवरी से पर्यटकों के लिए खुलेगा एफआरआई
Next: देहरादून को बनाएंगे देश की बेहतरीन स्मार्ट सिटी : सीएम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.