Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून को बनाएंगे देश की बेहतरीन स्मार्ट सिटी : सीएम
  • देहरादून

देहरादून को बनाएंगे देश की बेहतरीन स्मार्ट सिटी : सीएम

RNS INDIA NEWS 29/01/2021
rns featured image new

देहरादून। देहरादून तेजी से स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहा है। देशभर की स्मार्ट सिटी में दून की रैंकिंग इस बात का प्रमाण है। हमारा प्रयास दून को देश की बेहतरीन स्मार्ट सिटी बनाने का है। प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के शहरों के लिए दून को मिसाल के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। यह बातें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ‘सदैव दून प्रोजेक्ट’ के शुभारंभ अवसर पर कहीं। शुक्रवार को आइटी पार्क स्थित आइटीडीए में स्मार्ट सिटी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के ऑनलाइन पोर्टल को लांच किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सदैव दून के तहत सेवाओं को बटन दबाकर ऑनलाइन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में स्मार्ट सिटी की एक नई परिकल्पना प्रस्तुत की। जिसके चलते देश के 100 शहरों में स्मार्ट सिटी के कार्य किए जा रहे हैं। देहरादून स्मार्ट सिटी में वृहद स्तर पर तेजी से कार्य हो रहे हैं। यह अन्य शहरों के लिए भी प्रेरणा बनेगा। राज्य में पिछले 20 सालों में ट्रैफिक का दबाव तेजी से बढ़ा है। समय के अनुसार आधुनिक तकनीक का प्रयोग बेहद जरूरी है। तकनीक के माध्यम से व्यवस्थाओं को ठीक करने और जनता से जुड़ी समस्याओं के निवारण में स्मार्ट सिटी का मॉडल कारगर साबित होगा। केंद्र सरकार के शहरी विकास एवं आवास सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने कहा कि दून इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सेवा आमजन के लिए उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि देहरादून में इंक्यूबेशन सेंटर की शुरुआत भी हो रही है, यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सेंटर के माध्यम से युवाओं में सृजनात्मकता का विकास होगा। देहरादून का पिछले साल स्मार्ट सिटी में 24वां स्थान था। आज देहरादून नौवें स्थान पर है। जबकि स्मार्ट सिटी के तीसरे राउंड के शहरों में देहरादून का प्रथम स्थान है। इस दौरान उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, आइटी सचिव आरके सुधांशु, शहरी विकास सचिव शैलेष बगोली, शहरी विकास निदेशक विनोद कुमार सुमन, आइटीडीए निदेशक अमित कुमार सिन्हा, देहरादून स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव, एसएसपी डॉ. वाईएस रावत आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून में चल रहीं स्पेनिश थ्रिलर की बहुभाषी रीमेक फिल्मों की शूटिंग
Next: मारपीट मामले में मेडिकल स्टोर स्वामी व उसके साथियों पर केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.