Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून एफआरआई के 12 आईएफएस अधिकारियों में कोरोना की पुष्टि, मचा हड़कंप
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून एफआरआई के 12 आईएफएस अधिकारियों में कोरोना की पुष्टि, मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 25/11/2021
rns featured image new

पर्यटकों के लिए बंद किया जा सकता है एफआरआई

सभी संक्रमित अधिकारी एफआरआई में मिड टर्म ट्रेनिंग को आए हैं

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं। इसी बीच देहरादून स्थित एफआरआई के 12 आईएफएस अधिकारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। दरअसल, उत्तराखंड राज्य में पिछले साल भी कोरोना संक्रमण की शुरुआत एफआरआई से ही हुई थी। क्योंकि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के सबसे पहले मामले एफआरआई के प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारियों में पाए गए थे।

ऐसे में एक बार फिर एक साथ 12 आईएफएस अधिकारियों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद एफआरआई को पर्यटकों के लिए बंद किया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार पॉजिटिव पाये गये सभी अधिकारी एफआरआई में मिड टर्म ट्रेनिंग के लिए आए हैं। सभी संक्रमित आईएफएस अधिकारियों को आइसोलेट कर दिया गया है। बता दें प्रदेश में कोरोना का सबसे पहले मामला भी एफआरआई से ही सामने आया था। तब भी यहां ट्रेनिंग कर रहे आईएफएस अफसरों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। अब कोरोना के कम होते मामलों के बीच एक बार फिर से एफआरआई में कोरोना के मामले सामने आये हैं। जिसके बात से अब कोरोना संक्रमण के तीसरी लहर को लेकर चिन्ताएं और बढ़ गयी है। कि कहीं एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले में उछाल ना आ जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अब सामान्य रूप से खुलेंगे प्रदेश के छठी से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल
Next: फिर विवादों मे घिरे चैंपियन, केंद्रीय मंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का आडियो वायरल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.