Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला विकास प्राधिकरण को पूरी तरह समाप्त कर भवन मानचित्र स्वीकृति का समस्त अधिकार नगरपालिका को देने की मांग
  • अल्मोड़ा

जिला विकास प्राधिकरण को पूरी तरह समाप्त कर भवन मानचित्र स्वीकृति का समस्त अधिकार नगरपालिका को देने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/04/2021
default featured image

अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण को पूरी तरह समाप्त कर स्पष्ट रूप से भवन मानचित्र स्वीकृति का समस्त अधिकार नगरपालिका को देने की मांग को लेकर सर्वदलीय संघर्ष समिति ने गांधी पार्क में धरना दिया। इस अवसर पर समिति के संयोजक नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि उत्तराखंड के दो मुख्यमंत्रियों के प्राधिकरण को समाप्त करने की घोषणा के बाद भी सरकार द्वारा केवल प्राधिकरण को स्थगित करने का शासनादेश जारी किया गया है जो मात्र जनता को भ्रमित करने की एक कोशिश है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस प्राधिकरण स्थगन के शासनादेश से आज जनता में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। सरकार को शासनादेश में ये स्पष्ट करना चाहिए था कि प्राधिकरण को समाप्त किया गया है या केवल स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण स्थगन के मामलों में मुख्यमंत्री, मंत्रियों के बयान एवं अधिकारियों के बयानों में भिन्नता आ रही है। श्री जोशी ने कहा कि आज उन लोगों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जो अपने भवन का निर्माण करना चाहते हैं। धरने में सभी वक्ताओं ने एकस्वर में सरकार से स्पष्ट मांग की है कि जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण को स्पष्ट आदेश के तहत पूरी तरह समाप्त करे तथा भवन मानचित्र स्वीकृति सम्बन्धी समस्त अधिकार नगरपालिका को वापस दे। इस अवसर सदस्य हर्ष कनवाल ने कहा कि सरकार को समझदारी के साथ एक स्पष्ट आदेश के तहत प्राधिकरण को समाप्त करना चाहिए जिससे जनता भ्रमित ना हो और उसे भवन मानचित्र स्वीकृति में दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। धरने में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, उपपा की केन्द्रीय सचिव आनन्दी वर्मा, दीपांशु पांडे, ताराचंद्र जोशी, हर्ष कनवाल, आनन्द सिंह बगडवाल, चन्द्रकान्त जोशी, एन डी पांडे, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, अख्तर हुसैन, चंद्रमणि भट्ट, सुनयना मेहरा, सभासद हेम तिवारी, तारा चंद्र शाह, अवनी अवस्थी, पुष्कर पांडे सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होमगार्ड के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान
Next: पहली बार एक लाख के पार आए कोरोना के नए मामले

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली ने कार्यभार किया ग्रहण

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

तीन दिवसीय क्षमता अभिवृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.